फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people stuck in jam due to full dress rehearsal

फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते जाम के झाम में फंसे लोग, 26 जनवरी तक करना पड़ सकता है जाम का सामना

Wed, 24 Jan 2018 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
people stuck in jam due to full dress rehearsal
full dress rehearsal - फोटो : kumar sanjay

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस की फुल रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद कर दिए गए थे। इस कारण नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह के समय जाम लग गया।

विज्ञापन


यह स्थिति दोपहर तक बनी रही। कई मार्गों पर दो से तीन किलोमीटर जाम लगा था। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे वाहनों को सड़क पर ही पार्क कर दिया गया हो। इसके अलावा राजधानी के कई इलाकों में बारिश ने भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए थे।

विज्ञापन

इन इलाकों में लोग हुए परेशान

people stuck in jam due to full dress rehearsal
full dress rehearsal - फोटो : kumar sanjay

गणतंत्र दिवस की फुल रिहर्सल विजय चौक से लेकर राजपथ, इंडिया गेट, आईटीओ व दिल्ली गेट होते लाल किला पहुंची थी। राजपथ, राजपथ पर क्रॉस ट्रैफिक के अलावा परेड के रूट व रूट से क्रॉस गुजरने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था।

इससे कई जगहों पर जाम लग गया था। परेड के चलते पूरे नई दिल्ली में दोपहर करीब दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही थी। खासकर मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, केजी मार्ग, अशोक रोड, सुनेहरी मस्जिद, अकबर रोड, शाहजहां रोड, खान मार्केट, मथुरा रोड, भैरों रोड के अलावा जाकिर हुसैन मार्ग, निजामुद्दीन, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्केट, आईटीओ, विकास मार्ग, राजघाट दिल्ली गेट, दरियागंज, लाल किला, चांदनी चौक आदि जगहों पर जबरदस्त जाम हो गया था।

हालांकि जहां से परेड गुजर जाती थी वहां ट्रैफिक के गुजरने की अनुमति दी जा रही थी। परेड के चलते मार्ग बंद होने से जाम की स्थित पैदा हो गई थी।

मथुरा रोड, लोधी रोड, निजामुद्दीन, विकास मार्ग, रिंग रोड, राजघाट, एलएनजेपी मार्ग, एनएच-24, लालालाजपत राय मार्ग आदि मार्गों पर तो वाहनों की काफी लंबी लाईन लग गई थी।

इस कारण राजधानी में जाम की स्थित बनी रहइसके अलावा राजधानी में सुबह से ही बारिश ने भी कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed