फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People returns to tourist places in Delhi

दिल्ली में पर्यटक स्थलों पर लौटने लगी रौनक, सैलानियों की संख्या में इजाफा

Sat, 05 Sep 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Sep 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
People returns to tourist places in Delhi
लौट रहे सैलानी... - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक-4 के साथ ही शहर के पर्यटक स्थलों पर रौनक भी लौटने लगी है। एक सप्ताह पहले तक लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा आदि स्थानों पर घूमने के लिए मुश्किल से 50 लोग पहुंच रहे थे, लेकिन अब प्रतिदिन 400 से 500 लोग सैर सपाटा करने पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


स्थान : लाल किला
समय : दोपहर 2.00 बजे
लाल किला आने वालों की संख्या सबसे अधिक है। दोपहर में भी लाल किले के लॉन में 100 से अधिक लोग दिखाई दिए। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। युवा वर्ग भी इसमें शामिल था। लोग पेड़ों की छांव में बैठकर समय बिताते नजर आए। कुछ लोग अपने फोन से सेल्फी लेते भी दिखाई दिए। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अब पर्यटकों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। पिछले हफ्ते जहां दिनभर में मुश्किल से 50 से 60 लोग आ रहे थे, अब यह संख्या बढ़कर लगभग 500 हो चुकी है।
विज्ञापन


स्थान : पुराना किला
समय : दोपहर 2.45 बजे
पुराना किला घूमने आने वालों का टिकट जांच कर उनका नाम व मोबाइल नंबर लिख रहे सुरक्षाकर्मी हरीशचंद्र ने बताया कि सुबह-शाम यहां ज्यादा भीड़ हो रही है। दोपहर में भी करीब 50 लोग पुराना किला घूमने के लिए आए हैं। युवा वर्ग के लोग झील के किनारे बैठे समय बिताते दिखे। कई लोग ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाने के कारण वापस लौटते भी दिखाई दिए। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वह पेटीएम क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट बुक करने में लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंच रहे हैं, जिनके पास पेटीएम से टिकट बुक करने की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : कुतुब मीनार
समय : दोपहर 3.00 बजे
यहां घूमने आने वालों की संख्या कम दिखी, लेकिन टिकट खिड़की पर पूछताछ से पता चला की कुतुब मीनार घूमने वालों की संख्या भी इन दिनों बढ़ी है। मौजूदा समय रोजाना 350 से 400 लोग कुतुब मीनार घूमने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर दिल्ली व आसपास के लोग ही शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed