फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Model Town Assembly are troubled by contaminated water and bad sewage

Delhi Election 2025: दूषित पानी-खराब सीवेज से लोग परेशान, मॉडल टाउन के लोग कर रहे बदलाव की मांग

Tue, 28 Jan 2025 08:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 08:46 AM IST
सार

मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र की खास बात यह है कि यहां गांव, सरकारी कॉलोनी से लेकर पॉश कॉलोनी व झुग्गी बस्ती भी है। लिहाजा हर इलाके के अलग-अलग मुद्दे और शिकायतें हैं।

विज्ञापन
People of Model Town Assembly are troubled by contaminated water and bad sewage
सड़क (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द मौसम में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। लोग एक-दूसरी पाटियों की खामियां गिनवा रहे हैं। कुछ लोग काम की राजनीति पर भी चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं। यह नजारा है मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के गुजरांवाला टाउन पार्ट-1 स्थित पंबरी मार्ग का।

विज्ञापन


कैंप में गंदे पेयजल की आपूर्ति आम देखने को मिल रही है। साथ ही खराब सीवेज व्यवस्था ने लोगों की नाक में दम किया हुआ है। मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आता है, जो उत्तरी दिल्ली का पॉश इलाका है।
विज्ञापन


यह तीन भागों मॉडल टाउन 1ए, मॉडल टाउन 2 और मॉडल टाउन 3 में बंटा है। 1993 में भाजपा के चरती लाल गोयल और 1998 से 2008 तक कांग्रेस के कंवर करण सिंह इस सीट से जीते थे। वहीं 2013 से लेकर वर्तमान में आम आदमी पार्टी (आप) के अखिलेश पति त्रिपाठी यहां से विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की विशेषता
उत्तरी दिल्ली में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र अलीपुर रोड से जुड़ा हुआ है। वर्ष 1950 में डीएलएफ ने इसे बसाया था, जोकि दिल्ली की पहली किसी निजी कंपनी की तरफ से बसाया गया इलाका था। मॉडल टाउन काफी बड़ा है। यह ब्लॉक व कॉलोनियों में विभाजित है। साथ ही तीन प्रशासनिक खंडों में बंटा हुआ है, जोकि उत्तर-पश्चिमी जिला, सरस्वती विहार व नरेला है। यहां से नजदीकी मेट्रो स्टेशन आजादपुर व मॉडल टाउन है।

प्रमुख मुद्दे
- कुछ जगहों पर जर्जर सड़कों की भी समस्या है।
- यहां पर सीवर लाइन की भी व्यवस्था खराब है।
- यहां के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या भी देखने को मिल जाएगी।
- लोग दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान हैं।

प्रमुख इलाके
गुरु तेग बहादुर नगर, रूप नगर, संगम पार्क, कमला नगर, जवाहर नगर, शक्ति नगर, राजपुरा, राणा प्रताप बाग, गुजरांवाला टाउन, लाल बाग,आजादपुर, किंग्सवे कैंप, रोशनारा रोड आदि।

इलाके में विकास के अनेकों काम किए गए। कॉलोनियों में भी काफी सुविधाएं मिली हैं। यहां वर्षों से नालियों की हालत जर्जर थी। पिछले पांच वर्षो में गलियों की हालत में सुधार आया है। कैमरे भी लगवाए गए हैं। -दिव्यम

 मौजूदा विधायक ने इलाके के विकास पर पूरा जोर दिया है। जो काम नगर निगम की तरफ से होने थे, उन्हें भी विधायक ने किया। यही कारण है कि पिछले पांच साल में इस क्षेत्र की हालत में सुधार हुआ है। -सुंदरी

कई जगहों पर प्रमुख मार्गों से लेकर गलियों तक अतिक्रमण फैला है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण करने वालों ने सड़क पर ही स्थायी ठिकाने बना लिए हैं। -ओमप्रकाश


 कुछ इलाकों में वर्षों से सीवर लाइन नहीं बदली है। यही कारण है कि यहां पर हल्की सी बरसात होने पर ही लोगों की दुकानों व घरों में पानी घुस जाता है। गंदे पानी से जीना दुश्वार हो जाता है।
 -वीना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed