फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People made purchases worth five thousand crore rupees and 70 tonnes gold sold in Delhi

दिल्ली में बरसा धन: धनतेरस पर पांच हजार करोड़ की हुई खरीदारी, 70 टन बिका गोल्ड, आज भी बाजारों में चमकेगा सोना

Sun, 23 Oct 2022 11:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उरजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उरजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Oct 2022 11:47 AM IST
सार

इस बार कुछ लोग शनिवार को तो कुछ रविवार को भी धनतेरस मनाएंगे। लिहाजा उम्मीद है कि रविवार तक दिल्ली एनसीआर में 100 टन सोने की बिक्री होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
People made purchases worth five thousand crore rupees and 70 tonnes gold sold in Delhi
धनतेरस को लेकर दिल्ली के बाजार रहे गुलजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान धन्वंतरि की जयंती पर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी हुई। एक अनुमान के अनुसार करीब पांच हजार करोड़ का कारोबार हुआ। दिल्ली के ज्वेलरी मार्केट में जमकर सोने-चांदी की खरीदारी हुई तो वहीं डिप्टी गंज मार्केट में स्टील, पीतल, ब्रास के बर्तनों की खरीदारों का तांता नहीं टूट रहा था। इसी तरह दिल्ली के छोटे से बड़े ज्वेलरी और बर्तन की दुकानें पर भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन

धनतेरस पर दिल्ली के बाजार गुलजार रहे। सोने-चांदी की तो जमकर बिक्री हुई। एक अनुमान के अनुसार दिल्ली एनसीआर में रविवार तक 100 टन सोने की बिक्री होने की उम्मीद है। शनिवार को ही करीब 70 टन सोना बिक गया। इस दिन खासतौर पर सोना-चांदी के आभूषण के साथ ही सभी प्रकार के बर्तन, रसोई के सामान की खरीदारी जमकर हुई। सोना-चांदी, हीरे की जमकर खरीदारी हुई।

विज्ञापन

सोने के सिक्के, नोट एवं मूर्तियों की भी धनतेरस पर बड़ी मात्रा में खरीदारी हुई। चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, वजीरपुर, पितामपुरा, राजौरी गार्डन, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, लाजपत नगर, प्रीत विहार, शाहदरा एवं लक्ष्मी नगर के बाजार गुलजार रहे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के अनुसार धनतेरस का त्योहार दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों के लिए माल की बिक्री का एक बड़ा दिन है। इस बार कुछ लोग शनिवार को तो कुछ रविवार को भी धनतेरस मनाएंगे। लिहाजा उम्मीद है कि रविवार तक 100 टन सोना इन जगहों से बिक जाएगा।

एक लाख करोड़ तक कारोबार होने की उम्मीद
सीआईटी के अध्यक्ष वृजेश गोयल गोयल के अनुसार दिवाली तक करीब एक लाख करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कूंचा महाजनी में सोने के सिक्के की जमकर खरीदारी हुई। इसके साथ ही चांदी के फैंसी गिफ्ट के साथ भगवान की मूर्तियां भी खूब बिकीं। इससे यह भी पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था अन्य देशों की तुलना में बहुत ही बेहतर स्थिति में है।

विज्ञापन

25-30 फीसदी अधिक खरीदारी
व्यापारियों के अनुसार इस साल 25-30 प्रतिशत अधिक की खरीदारी हुई। सदर बाजार के डिप्टी गंज मार्केट में धनतेरस पर स्टील, पीतल, क्रांकरी बर्तन की जमकर खरीदारी हुई। महंगाई के बावजूद लोग खरीदारी में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed