फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI low People are forced to breathe in very Bad Air Delhi NCR Air Pollution News in Hindi

Delhi Pollution: स्मॉग से राजधानी का बुरा हाल... आंखों में चुभन, सांस लेने में जलन; जानें AQI

Sun, 10 Nov 2024 08:15 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Nov 2024 08:15 AM IST
सार

Delhi Air Pollution News: दिल्ली के कई क्षेत्र रविवार सुबह स्मॉग में लिपटे नजर आए। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Delhi AQI low People are forced to breathe in very Bad Air Delhi NCR Air Pollution News in Hindi
Delhi Pollution - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में लोग बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के करीब दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 351, मुंडका में 376, बवाना में 358, अशोक विहार 353, आईटीओ 328, जहांगीरपुरी 371, रोहिणी 365, नजफगढ़ 340, आरकेपुरम 366, पंजाबी बाग 351, सोनिया विहार 365, द्वारका सेक्टर 8 में 339 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। रविवार को भी हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, सोमवार और मंगलवार को भी हवाएं दक्षिण से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी।


स्मॉग के साथ छाएगा आज हल्का कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध की संभावना। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed