{"_id":"6354fe6462f2cd34c7197bca","slug":"people-gathered-at-railway-station-and-bus-stand-on-diwali-many-people-returned-after-seeing-crowd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिवाली पर ट्रेनों से लेकर बसों में दिखी भीड़, जान जोखिम में डाल यात्री कर रहे सफर, सारी व्यवस्थाएं फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिवाली पर ट्रेनों से लेकर बसों में दिखी भीड़, जान जोखिम में डाल यात्री कर रहे सफर, सारी व्यवस्थाएं फेल
Sun, 23 Oct 2022 02:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:12 PM IST
सार
रेलवे की तरफ से किए गए तमाम इंतजाम त्योहार में शरीक होने वाले लोगों की तादाद के सामने फीके साबित हुए। स्पेशल ट्रेनों में लोगों को न कन्फर्म टिकट मिल पा रहा है और न ही अनारक्षित कोच में ही भीड़ के चलते जगह मिल पा रही है।
विज्ञापन
आनंद विहार बस अड्डे पर लोगों की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली में घर जाने के लिए यात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कई सौ किलोमीटर का सफर तय करने के लिए लोग बसों के ऊपर तक चढ़ गए। आनंद विहार बस अड्डे के अंदर और बाहर लोंगो की भारी भीड़ दिखी। यात्रियों की भीड़ के कारण पूरे इलाके में सुबह से ही यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रेलवे की तरफ से किए गए तमाम इंतजाम त्योहार में शरीक होने वाले लोगों की तादाद के सामने फीके साबित हुए। स्पेशल ट्रेनों में लोगों को न कन्फर्म टिकट मिल पा रहा है और न ही अनारक्षित कोच में ही भीड़ के चलते जगह मिल पा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को स्टेशन पहुंचे लोगों में सिर्फ एक ललक थी कि वह किसी तरह ट्रेन में चढ़कर घर तक की दूरी तय कर लें लेकिन हजारों लोगों को निराश होना पड़ा। ट्रेन में भले ही सीट नहीं मिले, लेकिन अपने घर पहुंचने की आस लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन