{"_id":"65ec062d4c80dd219a0e876c","slug":"people-fell-ill-after-eating-kuttu-atta-in-rani-bagh-area-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning: दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 110 लोग बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Food Poisoning: दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 110 लोग बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sat, 09 Mar 2024 12:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रानीबाग इलाके में शुक्रवार देर शाम महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 110 लोग बीमार हो गए। उल्टी, चक्कर और शरीर में कंपकपी होने पर पीतमपुरा, त्रिनगर, रानीबाग और शकूरपुर के लोग भगवान महावीर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि पुराना व मिलावटी आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी। शनिवार सुबह तक सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
शकूरपुर निवासी मोहित ने बताया कि व्रत खोलने के बाद परिवार के 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। रात से लेकर सुबह तक घर के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है। सभी ने व्रत खोलने के दौरान कट्टू का आटे से बने पकवान खाए थे। करीब तीन-चार घंटे अस्पताल में रहने के बाद परिजनों को राहत मिली। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी तरह त्रिनगर से आए सोनू ने बताया कि उन्होंने पत्नी के साथ कट्टू के आटे से बना खाना खाया था।
विज्ञापन
उन्हें रात आठ बजे से उल्टी होने लगी, लेकिन किसी तरह घर पर रात गुजारने के बाद शनिवार तड़के अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों की भीड़ देखी। सभी के साथ एक ही समस्या थी। इसी तरह से कई लोगों ने तबीयत बिगड़ने की बात कही।
विज्ञापन