फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People caught criminal who went to rob in Delhi s Karawal Nagar.

लुटेरों को भीड़ ने सिखाया सबक: बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में की लूट, एक दबोचा गया... दो अपनी बाइक छोड़कर भागे

Wed, 01 Nov 2023 08:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Nov 2023 08:28 AM IST
सार

बदमाशों ने ग्राहकों, ज्वेलर और कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। फरार होते समय एक बदमाश को ज्वेलर के बेटे व कर्मचारियों ने मिलकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी फैजान के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
People caught criminal who went to rob in Delhi s Karawal Nagar.
लोगों पर तमंचा ताने लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित प्रेम विहार में मंगलवार दिन-दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट की। हेलमेट लगाकर आए तीन बदमाशों ने ज्वेलरी बैग में भर ली और फरार होने लगे। इस बीच मौका पाकर ज्वेलर के बेटे व कर्मचारियों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसके दोनों साथी दुकान के बाहर दो बाइकें छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन

भागते समय उन्होंने हथियार के दम पर एक बाइक लूट ली और इस पर सवार होकर भाग गए। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी फैजान के रूप में हुई है। फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 4.39 बजे करावल नगर थाना पुलिस को ज्वेलरी शोरूम में लूट की कॉल मिली थी। इसके साथ ही एक और बाइक लूट की कॉल भी मिली। पुलिस सूचना मिलने के बाद प्रेम विहार, करावल नगर स्थित जय दुर्गा ज्वेलर्स के यहां पहुंची। पुलिस को वहां पर यश बाघेल (19) और इसका पिता संतेाष बाघेल मिला। इन लोगों ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे दुकान में कर्मचारियों के अलावा कई ग्राहक मौजूद थे। इस बीच तीन बदमाश हेलमेट लगाकर घुस गए। अंदर आकर इन लोगों ने पिस्टल निकाली और बदमाशों ने दुकान में रखे जेवरात बैग में डालना शुरू कर दिए।

विज्ञापन

बदमाशों ने ग्राहकों, ज्वेलर और कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। फरार होते समय एक बदमाश को ज्वेलर के बेटे व कर्मचारियों ने मिलकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी फैजान के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में ही वह जेल से बाहर आया था। पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके दोनों फरार साथियों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed