फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People buying fruits and vegetables after checking Aadhaar card of vendors in hotspots

दिल्लीः हॉटस्पॉट्स में विक्रेताओं का आधार कार्ड देखकर फल और सब्जियां खरीद रहे हैं लोग

Thu, 09 Apr 2020 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
People buying fruits and vegetables after checking Aadhaar card of vendors in hotspots
demo pic - फोटो : अमर उजाला

निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात से निकले लोगों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोगों में दहशत है। कोरोना के हॉटस्पॉट बन चुके निजामुद्दीन और दिलशाद गार्डन के आसपास रहने वाले लोग ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। इन इलाकों की गलियों में आकर फल और  सब्जियां बेचने वालों का आधार कार्ड देखकर ही उनसे खरीददारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, निजामुद्दीन के मरकज से निकाले गए ज्यादातर जमाती कोरोना संक्रमित हैं। पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में भी कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में लोग एक विशेष समुदाय से दूरी बना रहे हैं। सीमापुरी एन्क्लेव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में फल और सब्जियां बेचने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो गया है। 
विज्ञापन


हमने पांच दिन पहले लोगों से अपील की थी कि ठेली पर फल और सब्जियां बेचने वालों का आधार कार्ड देखने के बाद ही खरीददारी करें। इसका असर अब देखने को मिल रहा है। अब लोग गलियों में आने वाले विक्रेताओं की पहचान के बाद ही उनसे फल और सब्जियां खरीद रहे हैं। कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामुद्दीन इलाके से संपर्क खत्म किया
निजामुद्दीन और जंगपुरा को जोड़ने वाले पुल को स्थानीय आरडब्ल्यूए ने पूरी तरह बंद कर दिया है। लोगों ने निजामुद्दीन से जंगपुरा आने वाले फल और सब्जी विक्रेताओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। जंगपुरा इलाके से तीन कोरोना संदिग्धों के मिलने के बाद आरडब्ल्यूए ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed