{"_id":"5b75831e42c7925ade5b416e","slug":"patients-praying-for-atal-bihari-vajpayee-in-aiims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अटल' झलक के लिए एम्स के मरीज भूले अपना दर्द, व्हीलचेयर पर बैठकर मरीज दुआएं करते नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अटल' झलक के लिए एम्स के मरीज भूले अपना दर्द, व्हीलचेयर पर बैठकर मरीज दुआएं करते नजर आए
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बीमारी के दंश से बेइंतहा दर्द झेलते एम्स के मरीजों के चेहरे पर बृहस्पतिवार को कुछ और ही दिखाई पड़ रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत नाजुक होने की जानकारी मिलते ही मरीज संग तीमारदार भी उनकी झलक के लिए एम्स परिसर में धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे।
कुछ ही देर में आलम ये रहा कि एम्स के अंदर और बाहर दोनों ही ओर हजारों की संख्या में लोगों का तांता लग गया। उनकी तबियत में सुधार के लिए मरीज व्हीलचेयर पर बैठ दुआएं करते नजर आए।
एम्स में मौजूद पुलिस के इंतजामों में भी बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 11 बजे तक एम्स के बाहर ही मीडिया कवरेज की मंजूरी थी। साथ ही अन्य मरीजों को दिक्कतें न हों, इसके लिए अलग से एक गेट से प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
इसके कारण जहां एम्स के गेट पर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। वहीं नेताओं के आवागमन और पुलिस सुरक्षा के चलते एम्स के आसपास यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। आईएनए से ग्रीन पार्क की ओर जाने वाले वाहनों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ा।

इसके चलते पुलिस ने एम्स के बाहर यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए रेहड़ी पटरी वालों को उठाया। साथ ही मीडिया को एम्स परिसर में आकर कवरेज की अनुमति दी। उधर, पूर्व पीएम से मिलने के लिए आए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दो घंटे बाद एम्स से रवाना हुए, लेकिन कुछ घंटे बाद वे वापस भी पहुंचे।
‘अटल जैसा नेता कोई नहीं’
बिहार के आरा जिले से ब्रेन ट्यूमर का उपचार कराने पहुंचे मरीज श्याम रंजन बताते हैं कि उन्होंने पूर्व पीएम का नेतृत्व भी देखा है। उनके जैसा नेता अब कोई नहीं है। न पीएम मोदी और न ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। श्याम की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री भारत के वास्तविक विकास के स्त्रोत हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से आए रवि कुमार वर्मा का कहना है कि वे आज पहली बार एम्स अपनी पत्नी के साथ आए हैं। उन्होंने अब तक एम्स का नाम ही सुना था, लेकिन यहां आने पर पूर्व पीएम की तबियत के बारे में पता चला तो वे भी अपना दर्द भूल गए।

सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह
इन सब के बीच अफवाहों का दौर भी देखने को मिला। व्हॉट्सएप से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह पूर्व पीएम के निधन की भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैलीं। कुछ मीडिया चैनल ने भी इसे सच मान लिया, लेकिन बाद में उन्हें भी गलती का एहसास हुआ।
इन्हीं अफवाहों के चलते आखिरकार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आधिकारिक तौर पर पूर्व पीएम की हालत नाजुक बने होने की पुष्टि की। उन्होंने ये भी कहा कि एम्स के डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।
पूरा देश दुआएं कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही एम्स मेडिकल बुलेटिन भी देगा। वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बाहर आकर पूर्व पीएम की तबियत नाजुक होने की पुष्टि की।

शेड्यूल ऑपरेशन पड़े टालने
एम्स के एक विभागाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व पीएम का स्वास्थ्य बुधवार से ही गिरता चला जा रहा है। उनकी निगरानी के लिए बाकायदा अलग से टीमें भी बनी हैं, लेकिन बार-बार अन्य डॉक्टरों की मदद भी ली जा रही है। कई मरीजों के शेड्यूल ऑपरेशन को टालना पड़ गया।
दिलचस्प बात ये है कि बृहस्पतिवार को जितने भी ऑपरेशन टाले गए, उनमें से ज्यादातर मरीजों ने व्यस्तता का कारण सुनते ही अगली डेट पर ऑपरेशन करने की स्वीकृति दे दी।