दिल्ली के नामी LNJP अस्पताल से मरीज गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल से 18 साल के मरीज
31 अक्तूबर एक
हादसे में सिर में चोट लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। 4 नवंबर को
वह वार्ड से गायब हो गया। परिवार ने अगले ही दिन पुलिस को सूचना दी। आईपी
इस्टेट थाना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है। वहीं, अस्पताल
प्रशासन पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहा है।
पुलिस
के मुताबिक नरेला पॉकेट-बी निवासी जावेद (18) गत 31 अक्तूबर को नरेला में
एक हादसे का शिकार हो गया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर उसे सिर की गंभीर चोट
की वजह से एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल
पर भर्ती कर जावेद का इलाज शुरू हुआ।
परिवार के मुताबिक 4 नवंबर को वार्ड
की सफाई कराने के नाम पर अस्पताल कर्मियाें ने परिजनों को वार्ड से बाहर
निकाल दिया। करीब एक घंटे बाद जब परिवार वापस वार्ड मेें पहुंचा तो जावेद
वहां से गायब था। अस्पताल कर्मियों से पूछताछ करने पर उन्होंने जावेद के
बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
अस्पताल प्रशासन का कहना था कि जावेद खुद ही चला गया होगा। उधर, परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कुछ खास नहीं मिल पाया।