फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   patient died while operation, relatives jammed the road, police filed

कूल्हे के ऑपरेशन में गई मरीज की जान, परिजनों ने किया सड़क जाम

Fri, 29 Jun 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
patient died while operation, relatives jammed the road, police filed
प्रतीकात्मक चित्र

सड़क दुर्घटना में घायल मरीज की कूल्हे के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इसके चलते गुस्साए परिजनों ने बवाना क्षेत्र में जाम लगा दिया और काफी देर यातायात बाधित रखा। पुलिस ने परिजनों से बातचीत के बाद यातायात खुलवाया। वहीं देर शाम परिजनों से लिखित शिकायत भी ली।

विज्ञापन


शिकायत में दीपक वर्मा ने बताया कि 23 जून की रात हरियाणा के भिवानी से दिल्ली आते वक्त उनके भाई मोहित सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके साथ कार में मौजूद दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती मोहित को परिजन दिल्ली ले आए। यहां बवाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को आधी रात में डॉक्टरों ने मरीज की हालत बिगड़ने और तत्काल दूसरे प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजनों ने ऐतराज भी जताया।
विज्ञापन


दीपक का कहना है कि कूल्हे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मोहित को वेंटिलेटर पर रख दिया। जबकि कूल्हे के ऑपरेशन में इसकी जरूरत नहीं थी, ऐसा डॉक्टरों ने ही पहले बोला था। हालत बिगड़ने पर जब मोहित को रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल ले जाया तो वहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉडडेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई करने नहीं आया। इससे नाराज होकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड गठित
 पुलिस के अनुसार अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत परिजनों से ले ली गई है।  मृतक के पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed