फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patiala House Court want respond to jail on ,gautam khaitan objection to shifted him in barracks

अदालत ने गौतम खेतान की अर्जी पर जेल से मांगा जवाब 

Thu, 28 Feb 2019 11:03 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Patiala House Court want respond to jail on ,gautam khaitan objection to shifted him in barracks
पटियाला हाउस कोर्ट

अदालत ने काला धन व मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार वकील गौतम खेतान के आवेदन पर जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। खेतान ने उसे सेल से निकालकर बैरक में शिफ्ट किये जाने पर आपत्ति जताई है। खेतान ने उसे वापस सेल में भेजने की मांग की है। उसका कहना है जिस बैरक में उसे रखा गया है वहां पर हत्याओं के दोषी बंद हैं जो उसे अपने अपराधों की कहानी सुनाते हैं और उसके केस की जानकारी मांगते हैं। इसके अलावा वहां पर 25-25 कैदियों को एक ही प्लेट में खाना दिया जाता है। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार के खेतान के वकील हेमंत शाह ने कहा कि सेल में स्थान उपलब्ध होने के बावजूद उसे बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां पर हत्याओं व अन्य अपराधियों के साथ अधिवक्ता आरोपी को रखा जा रहा है। इससे उसकी सुरक्षा को कभी भी खतरा हो सकता है। कोर्ट के समक्ष खुद आरोपी अधिवक्ता गौतम खेतान ने कहा कि उस बैरक में करीब 30 आरोपी हैं। यह लोग उससे उसके केस के बारे में जानकारी मांगते हैं। इसके अलावा यह लोग उसे बताते हैं कि कौन कितनी हत्यायें करके जेल आया है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने खेतान की अर्जी पर सुनवाई करते हुये पूछा कि क्या उसे वापस सेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इस पर जेल प्रशासन पांच मार्च को रिपोर्ट पेश करे। इस बीच उसे वापस सेल में शिफ्ट करने की संभावना पर विचार किया जाये। सीबीआई व ईडी ने 36 सौ करोड़ रुपये के वीवीआईपी चौपर डील घूस केस मे भी कुछ साल पहले गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गौतम खेतान व अन्य आरोपी जमानत पर  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed