फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patanjali special audit permission for Income Tax Department

पतंजलि की विशेष ऑडिट की आयकर विभाग को मिली अनुमति, हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

Thu, 20 Dec 2018 01:46 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Dec 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Patanjali special audit permission for Income Tax Department
patanjali

हाईकोर्ट ने योग गुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि की याचिका खारिज करते हुए आयकर विभाग को कंपनी का विशेष ऑडिट करने की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने कंपनी को इस ऑडिट में आयकर विभाग का सहयोग करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने आयकर विभाग के विशेष ऑडिट पर रोक लगाने की गुहार हाईकोर्ट से लगाई थी। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस. रविंद्र भट व न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की खंडपीठ ने कहा कि आयकर विभाग के विशेष ऑडिट में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। आयकर आकलन अधिकारी ने मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए ऑडिट का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


रामदेव की कंपनी पतंजलिने आयकर विभाग द्वारा 2010-11 में कर मूल्यांकन की ऑडिट की प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कंपनी का कहना था कि आयकर आकलन अधिकारी ने अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों से बचने के लिए विशेष ऑडिट का आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, आयकर विभाग ने कोर्ट को बताया कि कंपनी का विशेष ऑडिट कराना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके खातों में कई तरह की कमियां देखने में आई हैं। कंपनी की आय के तीन मुख्य स्रोत हैं। आयकर की गणना सही तरह से करने के लिए इन स्रोतों में प्रत्येक के संचालन का तरीका और आय निर्धारण प्रक्रियाओं को समझना जरूरी है। 


खंडपीठ ने आयकर विभाग की दलीलों पर सहमति जताते हुए कहा कि आंकलन अधिकारी का कर्तव्य है कि वह अपने विवेक का प्रयोग करे और जरूरत पड़ने पर विशेष ऑडिट का भी प्रयोग करने से पीछे नहीं हटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed