फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passport and other documents of close ones of maulana saad have been seized Delhi police ready to file chargesheet

निजामुद्दीन मरकज मामला: मौलाना साद के कई करीबियों के पासपोर्ट जब्त, जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

Mon, 25 May 2020 08:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Passport and other documents of close ones of maulana saad have been seized Delhi police ready to file chargesheet
मौलाना साद के करीबियों का पासपोर्ट जब्त

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने विदेशी जमातियों पर शिकंजा कस दिया है। जल्द ही विदेशी जमातियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस ने सभी विदेशी जमातियों से पूछताछ पूरी कर ली है। इसके साथ ही विदेशी जमातियों का क्वारंटीन टाइम भी पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस ने मौलाना साद के तीन करीबियों के पासपोर्ट व अन्य कागजात जब्त कर लिए हैं। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए सभी 916 विदेशी जमातियों से पूछताछ पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


कई विदेशियों ने पूछताछ में बताया है कि वह मौलाना मोहम्मद साद के कहने पर 20 मार्च के बाद मरकज में रुके थे। दिल्ली पुलिस ने सभी विदेशी जमातियों को 41 सीआरपीसी का नोटिस दे रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेशी जमातियों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट तैयार की जा रही है। सभी विदेशी जमातियों का क्वारंटीन पीरियड खत्म हो गया है। उन्हें दिल्ली में बनाए गए अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। पुल प्रह्लादपुर में रेलवे परिसर में बनाए गए कोविड सेंटर में रह रहे 61 विदेशी जमातियों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपराध शाखा ने मौलाना साद के करीबी मोहम्मद सईद समेत तीन लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। पुलिस को आशंका है कि मोहम्मद सईद देश छोड़कर जा सकता है। 


हालांकि मौलाना साद के वकील शाहिद अली का कहना है कि उन्हें किसी भी काजगात को जब्त करने के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इन्हीं लोगों की जानकारी में मौलाना साद बड़े फैसले लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed