फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers will get notification of train delay on mobile

यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी ट्रेन लेट होने की सूचना, एक्शन प्लान तैयार

Fri, 22 Nov 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get notification of train delay on mobile
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सर्दी में कोहरे की वजह से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार किया है। सुरक्षा-संरक्षा के साथ यात्रियों को हर समय जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


लोको पायलट को कम दृश्यता की स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने के साथ जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनों को निरस्त करने या परिवर्तित समय से चलाने का खाका भी तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफार्म पर यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए खान-पान के स्टॉल 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए रेल सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। ट्रेन के देरी से चलने पर इसकी सूचना यात्रियों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। रेल लाइनों पर गश्त बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

गश्त लगाने वालों को जीपीएस आधारित हैंड-हेल्ड उपकरण प्रदान किए गए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक घटना की सूचना वह दोनों तरफ के निकटवर्ती स्टेशनों तक तुरंत पहुंचा सकें। उत्तर रेलवे अपने सभी इंजन में फॉग-सेफ्टी डिवाइस लगाकर ट्रेनों को संचालित करेगा। 


रेलवे अधिकारियों के अनुसार जीपीएस नेटवर्क से जुड़ी सभी मॉडिफाइड स्वचालित सिग्नल इकाइयों की प्रणाली को अपग्रेड किया जा रहा है। साइटिंग बोर्ड, लेवल क्रासिंग बोर्ड, फॉग सिग्नल चौकियों को चमकदार रंग से पेंट किया जा रहा है। लोको पायलटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वह ट्रेन की गति सीमा को अपने विवेक और सूझ-बूझ के साथ नियंत्रित कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed