{"_id":"6ad4c86403aad972cf019379","slug":"passengers-struggle-to-reach-namo-bharat-stations-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2155-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने में छूट रहे यात्रियों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने में छूट रहे यात्रियों के पसीने
विज्ञापन
-न्यू अशोक नगर स्टेशन के संपर्क मार्ग बदहाल, फुटपाथ और दिशा बताने वाले बोर्ड की भी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के न्यू अशोक नगर स्टेशन से यात्रियों को तेज रफ्तार सफर की सुविधा मिल रही है, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने के रास्ते उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। कहीं संकरी सड़क पर जाम लगता है तो कहीं नाले की खुदाई के कारण रास्ता बदहाल है। फुटपाथ की कमी और गेट नंबर दो तक पहुंचने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने से भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन के गेट नंबर एक की ओर जाने वाले रास्ते पर सबसे ज्यादा परेशानी है। नोएडा की तरफ से आने वाले यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग जाता है। फुटपाथ की उचित व्यवस्था नहीं होने से पैदल यात्रियों को भी वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। कई लोगों को जाम से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन के अंदर से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। वहीं, स्टेशन के पिछले हिस्से में गाजीपुर और कोंडली की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले के किनारे खुदाई का काम चल रहा है। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा सवारों को यहां से निकलने में परेशानी होती है। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
नमो भारत से सफर जल्दी पूरा हो जाता है, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी होती है। गेट नंबर एक की तरफ सड़क संकरी है और जाम लगा रहता है।
-रवि कुमार, यात्री
स्टेशन के पीछे की तरफ सड़क पर गड्ढे हैं और नाले की खुदाई के कारण रास्ता खराब है। ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों से आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
-अमित शर्मा, यात्री