फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   passengers getting infected continuously at igi airport delhi 25 infected before boarding the plane

दिल्ली: आईजीआई पर लगातार संक्रमित मिल रहे यात्री, विमान पर चढ़ने से पहले 25 संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jan 2022 12:53 AM IST
सार

सोमवार को स्पाइस जेट कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके यहां 13 यात्रियों को एक ही दिन में डी बोर्ड किया गया। यह दुबई जाने वाले विमान में यात्रा करने के जा रहे थे लेकिन कोविड जांच में संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि दूसरी कंपनियों के यात्रियों को भी डी बोर्ड किया जा रहा है। 

विज्ञापन
passengers getting infected continuously at igi airport delhi 25 infected before boarding the plane
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर जहां लगातार दिल्ली में नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां यात्री लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। कई लोग विमान पर चढ़ने से पहले जांच में संक्रमित मिल रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें डी बोर्ड किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को स्पाइस जेट कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके यहां 13 यात्रियों को एक ही दिन में डी बोर्ड किया गया। यह दुबई जाने वाले विमान में यात्रा करने के जा रहे थे लेकिन कोविड जांच में संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि दूसरी कंपनियों के यात्रियों को भी डी बोर्ड किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुबई जाने वाले यात्रियों को पहले जांच कराना अनिवार्य है। इसलिए आरटी पीसीआर जांच लोगों को करवानी पड़ रही है। इसी जांच में ये लोग संक्रमित भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 यात्रियों को डी बोर्ड किया जा चुका है जिनमें से 13 एक ही दिन में डी बोर्ड कराए गए। इनमें दिल्ली और आसपास के राज्य के निवासी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed