{"_id":"6ae0a43a534cc9df90049597","slug":"passengers-create-a-ruckus-over-a-delay-to-a-spicejet-flight-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160938-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्पाइसजेट की उड़ान में देरी पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्पाइसजेट की उड़ान में देरी पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
दिल्ली से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट को रात 11 बजे के लिए किया गया पुनर्निर्धारित, घंटों इंतजार से परेशान यात्रियों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को दिल्ली से बंगलूरू जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में कई घंटे की देरी होने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज यात्रियों ने बोर्डिंग गेट के पास एकत्र होकर एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ यात्रियों ने विरोध जताने के लिए फर्श पर बैठकर प्रदर्शन किया। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर उचित जानकारी नहीं देने और जरूरी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बंगलूरू जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान अपराह्न 3:40 बजे रवाना होनी थी। इसके लिए यात्री दोपहर एक बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। यात्रियों को उम्मीद थी कि वे निर्धारित समय पर अपनी मंजिल के लिए रवाना हो जाएंगे, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी विमान उड़ान नहीं भर सका। एयरलाइन की ओर से उड़ान का समय लगातार आगे बढ़ाया जाता रहा। आखिरकार इसे रात 11 बजे के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया गया। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा की योजना भी प्रभावित हुई।
अंतिम समय में मिली देरी की सूचना
यात्रियों का आरोप है कि उन्हें उड़ान में देरी की जानकारी अंतिम समय में दी गई। लंबे इंतजार के बावजूद एयरलाइन प्रबंधन की ओर से देरी के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। यात्रियों ने भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की भी शिकायत की। लगातार देरी और सुविधाओं की कमी से नाराज यात्रियों ने बोर्डिंग गेट के पास विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रबंधन से जवाब मांगा। कुछ यात्री फर्श पर बैठ गए और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
एयरलाइन ने जताया खेद
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने उड़ान में देरी की पुष्टि करते हुए बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से विमान का संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। प्रवक्ता के अनुसार, प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।