{"_id":"65df242c280caceb9209d93d","slug":"passenger-jumped-on-udyog-bhawan-metro-station-metro-track-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: उद्योग भवन स्टेशन मेट्रो ट्रैक पर कूदा यात्री, अस्पताल में भर्ती; पत्नी बोली- कैंसर से हैं पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: उद्योग भवन स्टेशन मेट्रो ट्रैक पर कूदा यात्री, अस्पताल में भर्ती; पत्नी बोली- कैंसर से हैं पीड़ित
Wed, 28 Feb 2024 05:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:46 PM IST
सार
दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने यात्री को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भेजा। साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : twitter @OfficialDMRC
विस्तार
आज सुबह 11.30 बजे उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह 11.30 बजे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मेट्रो के आगे कूद गया। यात्री को निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया और दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को भी सूचित किया गया। इस दौरान ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए नियंत्रित किया गया और दोपहर 12:04 बजे सामान्य ट्रेन यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रैक पर एक व्यक्ति द्वारा कूदने की एक पीसीआर कॉल डीडी नंबर 19ए के माध्यम से पीएस राजीव चौक को प्राप्त हुई थी। आईओ पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने और सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उस व्यक्ति ने उद्योग भवन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर सुबह करीब 11:29 बजे मेट्रो ट्रेन के आगे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। आगे की पूछताछ पर उसकी पत्नी प्रीति से उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, जिसने मृतक की पहचान आनंद कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री के रूप में बताई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पति पहले पेंटर का काम करते थे, लेकिन वह कैंसर से पीड़ित थे। इसलिए आजकल वह अपनी बीमारी के कारण काम नहीं कर रहे थे। एसओसी क्राइम टीम से निरीक्षण करा चुकी है। शव को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है। धारा 174 सीआर के तहत जांच की जा रही है।
विज्ञापन