फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament Security Breach: Who was Neelam in contact with... search underway

Parliament Security Breach : नीलम किसके संपर्क में थी... हो रही तलाश, हर एंगल से पड़ताल

Fri, 15 Dec 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
Parliament Security Breach: Who was Neelam in contact with... search underway
संसद में घुसपैठ के आरोपी सागर शर्मा और नीलम - फोटो : सोशल मीडिया

संसद भवन के बाहर स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाने वाली गांव घसो खुर्द निवासी नीलम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जींद पुलिस जुटा रही है। दूसरी तरफ, खुफिया विभाग भी इसी काम में लगा हुआ है।

विज्ञापन


नीलम का किन-किन लोगों से संपर्क था और वह कहां पर आती-जाती थी, सभी प्रकार की जानकारी पुलिस हासिल कर रही है। पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। वीरवार शाम तक दिल्ली पुलिस ने जींद पुलिस से इस संबंध में संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद संसद भवन में कुछ लोग घुस गए और स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाया था। संसद भवन की सुरक्षा में चूक होने पर सभी सांसद गुस्से में थे। संसद भवन के बाहर स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाने वाली जींद के गांव घसो खुर्द निवासी 33 वर्षीय नीलम भी शामिल थी। नीलम हिसार के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने बीए, एमए, एमफिल, नेट, सीटेट और एचटेट पास किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फिलहाल हरियाणा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। वह कैसे दिल्ली पहुंची और संसद भवन  में स्मॉग फैलाने वालों के संपर्क में आई, इसकी जांच जारी है।  नीलम की मां सरस्वती को भी नहीं पता कि वह दिल्ली कैसे पहुंची। घरवालों को वह हिसार जाने की बात कहकर 25 नवंबर को  निकली थी।  

जींद पुलिस नीलम का पूरा रिकाॅर्ड खंगाल रही है। वह किस संगठन से जुड़ी हुई थी और किस-किससे बातचीत करती थी। गांव में कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे, इन सभी बिंदुओं की जांच पुलिस कर रही है।


नीलम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जुटाई जा रही है। वह संसद में घुसने वाले लोगों के संपर्क में कैसे आई और उन्होंने यह योजना कैसे बनाई। इसके अलावा गांव में वह किस-किस के संपर्क में रहती थी व किस संगठन से जुड़ी हुई थी। इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने वीरवार शाम तक कोई संपर्क नहीं किया है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed