फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament Security Breach News: Bought Two Pairs Of New Shoes, Hidden Smoke Cans By Wearing Thick Soles

Security Breach: मुंबई से खरीदे दो जोड़ी नए जूते... मोटी सोल लगा छिपाए स्मोक केन; आरोपियों का सिर्फ ये था मकसद

Fri, 15 Dec 2023 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Dec 2023 11:52 AM IST
सार

Parliament Security Breach Inside Story: सागर व मनोरंजन जूतों की सोल में स्मोक केन छिपाकर घुसे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने मुंबई से दो जोड़ी नए जूते और छह स्मोक केन खरीदे थे। सारा सामान लेकर वे गुरुग्राम आए। जूतों में मोटी वाली सोल लगवाई। जूते में एड़ी की तरफ से बड़ा होल किया और स्मोक केन को छिपा लिया। 

विज्ञापन
Parliament Security Breach News: Bought Two Pairs Of New Shoes, Hidden Smoke Cans By Wearing Thick Soles
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दोनों आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी. को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी दो स्मोक केन के साथ दो पंफलेट भी लेकर संसद परिसर में गए थे। इन पंफलेट में अंग्रेजी में नारे लिखे हुए थे। 
विज्ञापन


एक पर जय हिंद का नारा और तिरंगे में मुट्ठी की तस्वीर छपी थी। दूसरे पर मणिपुर मुद्दे को लेकर नारे लिखे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने चलाए गए स्मोक केन के अलावा इन पंफलेट को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षा चूक मामले में संसद मार्ग थाने में दर्ज एफआईआर में यूएपीए की उप-धाराओं के साथ आईपीसी की पांच धाराएं लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को सौंपी थी। स्पेशल सेल ने चारों आरोपियों मनोरंजन डी., सागर शर्मा, नीलम आजाद व अमोल शिंदे को बृहस्पतिवार सुबह संसद मार्ग पुलिस से कब्जे में लेकर अपनी गिरफ्त में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




स्पेशल सेल टीम गुरुग्राम निवासी विशाल उर्फ विक्की और उसकी पत्नी वृंदा शर्मा से पूछताछ कर रही थी। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जूतों में मोटी सोल लगाकर छिपाए थे स्मोक केन
सागर व मनोरंजन जूतों की सोल में स्मोक केन छिपाकर घुसे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने मुंबई से दो जोड़ी नए जूते और छह स्मोक केन खरीदे थे। सारा सामान लेकर वे गुरुग्राम आए। जूतों में मोटी वाली सोल लगवाई। जूते में एड़ी की तरफ से बड़ा होल किया और स्मोक केन को छिपा लिया। जब संसद में कूदे तो स्मोक केन निकालकर स्टिक खींच कर उन्हें चला दिया। इससे धुआं ही धुआं हो गया। 

सुर्खियों में आना चाहते थे आरोपी
सागर व मनोरंजन ने दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग की संयुक्त पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने यह हरकत सुर्खियों में आने के लिए की थी। अपने कबूलनामे में उन्होंने बताया कि गैलरी में न तो उनको कोई देख रहा था और न ही वह सीसीटीवी कैमरों की जद में थे। उन्हें देश का ध्यान अपनी तरफ खींचना था, इसलिए लोकसभा में कूद गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि वे सुर्खियों व कैमरों में आने के लिए सदन के अंदर टेबलों पर छलांग लगाते रहे। 

सीन रिक्रिएट करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संसद भवन की सुरक्षा में चूक मामले का सीन को रिक्रिएट करेगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब शनिवार या रविवार को आरोपियों को संसद परिसर में ले जाएगी और उसके बाद संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के सीन को रिक्रिएट करेगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शनिवार या रविवार को आरोपियों को संसद परिसर में ले जाकर सीन रिक्रिएट करेगी। स्पेशल सेल संसद सुरक्षा उल्लंघन की तस्वीर को फिर से बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को संसद ले जाया जाएगा। 

इससे पुलिस को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आरोपी कलर स्प्रे के साथ संसद भवन में कैसे दाखिल हुए और उन्होंने अपनी योजना को कैसे अंजाम दिया। सूत्रों ने कहा कि सीन रिक्रिएट करने के लिए स्पेशल सेल आरोपियों को संसद परिसर के गेट से इमारत के अंदर तक ले जाएगी। गुरुवार को संसद की कार्यवाही चलने की वजह से स्पेशल सेल की टीम गिरफ्तारी के बाद का सीन रीक्रिएट नहीं कर पाई है। टीम शनिवार या रविवार को फिर से सीन रिक्रिएट करने की कोशिश करेगी, जब संसद सत्र नहीं चल रहा होगा।

 

सूत्रों बताया कि स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को गुरुग्राम स्थित उनके उस फ्लैट पर भी ले जाएगी, जहां उनकी मुलाकात होती थी। टीम ने 50 मोबाइल नंबरों की एक सूची भी तैयार की है, जिन पर आरोपियों ने पिछले 15 दिनों में फोन किया था। पुलिस इन नंबरों पर कॉल कर उनकी पहचान करेगी। 

 

स्पेशल सेल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या घटना में केवल छह से सात आरोपी ही शामिल थे या उन्हें अन्य लोगों से भी मदद मिल रही थी। उधर, संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। आरोपी घटना का वीडियो बनाकर मौके से भाग गया था।

 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ललित झा बस से राजस्थान के नागौर पहुंचा था। वहां वह अपने दो दोस्तों से मिला। एक होटल में रात बिताई। हालांकि जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश में है तो वह बस से दिल्ली वापस आ गया। उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

 

इसके अलावा, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों की सात दिन की हिरासत रिमांड मंजूर कर ली थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. हरदीप कौर ने गुरुवार को सभी चार आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी को जांच करने और उनके कृत्य के पीछे के वास्तविक उद्देश्यों का पता लगाने के लिए मुंबई, मैसूर और लखनऊ जाने की अनुमति दी।

 

ये था घटनाक्रम
यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।

 

नीले रंग की जैकेट पहना एक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed