फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parking on wrong place penalty 10 times

जितनी बड़ी गाड़ी उतना पार्किंग चार्ज, गलत जगह पार्किंग पर 10 गुना जुर्माना

Mon, 02 May 2016 07:28 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 07:28 AM IST
विज्ञापन
parking on wrong place penalty 10 times

अब राजधानी में वाहन के साइज, पार्किंग अवधि, क्षेत्र और महंगे बाजार के हिसाब से पार्किंग चार्ज देना पड़ सकता है। गलत पार्किंग पर दस गुना जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही इसे संज्ञेय अपराध माने जाने के अलावा वाहन भी जब्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली में भीड़ कम करने के लिए केंद्रीय शहरी विकास सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी ने यह सिफारिश दी है। यह भी कहा है कि सिग्नल फ्री कॉरिडोर को रेड सिग्नल नहीं बनाने, हर 250 मीटर पर सड़क क्रॉसिंग और पैदल यात्रियों के लिए पेलीकॉन सिग्नल लगाने, चौराहों को नंबर देकर आईटी से जोड़ने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाकर उसे कॉमन मोबिलिटी कार्ड से जोड़ने से दिल्ली की भीड़भाड़ कम होगी।
विज्ञापन


ड्राफ्ट सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक है। सिफारिशें स्वीकार किए जाने पर एक से तीन साल तक समयबद्ध तरीके से उसे लागू करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जुर्माना बढ़ाकर करें भीड़ कम

parking on wrong place penalty 10 times

इसमें प्राइवेट वाहनों की बढ़ती संख्या रोकने, लंबी कारों को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग महंगी करने, जुर्माना बढ़ाकर भीड़ कम करने पर जोर है। पार्किंग महंगी करने व जुर्माना बढ़ाने का पायलट प्रोजेक्ट कनाट प्लेस और सरोजनी नगर मार्केट से एक साल में शुरू करने की सिफारिश की गई है।

नेहरू प्लेस, करोल बाग, कमला नगर, विकास मार्ग, भीकाजी कामा प्लेस के लिए दो साल का लक्ष्य दिया है। कमेटी ने यह भी कहा है सिग्नल फ्री कॉरिडोर, फ्लाईओवर, अंडरपास बहुत जरूरी न हो तो नहीं बनाएं।

नदी, रेलवे लाइन हो तभी बनाएं, वहीं सिग्नल वाले चौराहों की बजाय गोलचक्कर को प्राथमिकता दें। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की बजाय उसकी संख्या बढ़ाई जाए। दूर जाने वाले ट्रैफिक और लोकल ट्रैफिक को अलग करने की व्यवस्था हो।

समिति की ये हैं सिफारिशें

parking on wrong place penalty 10 times

ड्राफ्ट सिफारिश के अनुसार, दिल्ली में अभी तक सिर्फ 20 फीसदी यात्रा कार से होती है । लेकिन, सरकार इसके लिए सुविधा विकसित करने पर अधिक खर्च करती है। शहर का 33 हजार किलोमीटर सड़क अवैध पार्किंग के कब्जे में है। 40 फीसदी सड़क में फुटपाथ नहीं है। ऐसे में पार्किंग के लिए एक कमेटी गठित करके सख्त पार्किंग पॉलिसी की जरूरत है।

समिति की सिफारिशें
. यूजर पे सिद्धांत पर क्षेत्र के हिसाब से मार्केट कीमत पर पार्किंग चार्ज होना चाहिए।
. फुटपाथ पर पार्किंग को संज्ञेय अपराध बनाने के अलावा ऑन स्ट्रीट पार्किंग महंगी हो और गलत जगह पार्किंग पर दस गुना जुर्माना और वाहन जब्त करने का प्रावधान हो।
. पार्किंग कनेक्टिविटी क्षेत्र में पार्किंग चार्ज ज्यादा होना चाहिए। ताकि, लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।
. वाहन पार्किंग के समय और साइज के हिसाब से चार्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed