फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking facilities and public amenities will be developed on vacant government land in Rajouri Garden.

Delhi: राजौरी गार्डन की खाली सरकारी जमीनों पर पार्किंग और जनसुविधाएं होंगी विकसित, मंत्री सिरसा ने की बैठक

Tue, 30 Jun 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Parking facilities and public amenities will be developed on vacant government land in Rajouri Garden.
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर जल्द ही पार्किंग, पार्क, सामुदायिक केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी जनसुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग और डीटीसी की खाली जमीनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

विज्ञापन


समीक्षा में सामने आया कि कई जगहों पर चारदीवारी नहीं होने से अतिक्रमण हो रहा है और खाली जमीनों पर कचरा व निर्माण मलबा डाला जा रहा है। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खाली सरकारी जमीनों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाई जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां खाली जमीनों पर व्यवस्थित पार्किंग विकसित की जाए, ताकि सड़कों पर अवैध पार्किंग कम हो। ट्रैफिक जाम घटे और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पार्क, सामुदायिक केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed