दिल्ली : संस्कृति स्कूल के छात्रों के अभिभावकों ने उप-मुख्यमंत्री से की मुलाकात, फीस बढ़ाने की अनुमति निरस्त
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को बताया कि संस्कृति विद्यालय के छात्रों के माता-पिता आज मुझसे मिले। पिछले कुछ महीनों में, वे सीएम और मुझसे कई बार मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ने पिछले कुछ महीनों में अपनी फीस 83 प्रतिशत बढ़ा दी है। सीएम ने निर्देश दिया कि फीस बढ़ाने के लिए स्कूल को दी गई अनुमति को निरस्त कर दिया जाए। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Parents of Sanskriti School's students met me today. In past few months, they'd met the CM & me & said time & again that the School hiked its fee by 83% in past few months. CM directed that the permission given to the school to hike fee be revoked; order being issued: Delhi Dy CM pic.twitter.com/8e1tfhywAe
— ANI (@ANI) September 10, 2020
उन्होने कहा है कि संस्कृति स्कूल को जो फीस बढ़ाने की अनुमति दी गई थी उसे वापिस लिया जाता है । महामारी के इस दौर में दिल्ली सरकार ने आदेश दिए हुए हैं कि कोई स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता है और ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस नहीं लेगा।