पत्नी के हत्यारे के चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन, लोगों के चेहरों पर पंकज के प्रति दिखी घृणा
कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने अदालत में किया पेश
प्रिया मेहरा हत्याकांड
अदालत में पंकज के चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन - लोगों के चेहरों पर पंकज के प्रति दिखी घृणा
- कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने अदालत में किया पेश
नई दिल्ली, 27 अक्तूबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए पत्नी प्रिया की बेहरमी से हत्या करने वाले पंकज के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। मासूम दिखने वाले पंकज को देखकर अदालत में मौजूद लोगों को यकीन नहीं हुआ कि उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
यही कारण है कि जब उसे अदालत में पेश किया गया तो पंकज के प्रति लोगों के चेहरों पर घृणा के भाव दिखाई दिए। रोहिणी जिला अदालत के महादंडाधिकारी रविन्द्र सिंह के समक्ष पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में करीब सवा दो बजे पंकज को कड़ी सुरक्षा में पेश किया। पंकज को पुलिस अदालत में पिछले गेट से लेकर पहुंची।
पंकज के साथ उसके जानकारों की भी भारी भीड़ अदालत में पहुंची। पंकज के अदालत में पहुंचते ही लोग उसे देखने के लिए उसकी ओर उमड़े, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षा घेरे से बाहर नहीं निकलने दिया।
पंकज को देखकर अदालत में मौजूद लोगों के चेहरों पर एक सवाल दिखाई दिया कि, इतना मासूम सा दिखने वाले पंकज ने अपने पत्नी को बेरहमी से मार डाला। अदालत में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में पंकज के प्रति रोष और घृणा के भाव दिखाई दिए।
अदालत के समक्ष पंकज शांत रहा पंकज
अदालत के समक्ष पंकज शांत रहा, लेकिन जब उसकी दूसरी पत्नी होने का जिक्र आया तो पंकज बोला कि उसकी कोर्ई दूसरी पत्नी नहीं है, हालांकि वह इस बात पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है और ना ही उसके चेहरे पर ऐसा कोई भाव दिखाई दिया जिससे लगे कि उसे अपनी पत्नी की हत्या का कोई पछतावा है।
वहीं अदालत में पुलिस ने तर्क दिया कि जिस तरीके से कार का शीशा तोड़ा गया, उससे लगता है कि पंकज ने अपने किसी नजदीकी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जब पुलिस ने अदालत में बताया कि पंकज ने पुलिस को कर्ज देनदारों पर हत्या का आरोप लगाकर गुमराह करने की बात कही, तो अदालत में मौजूद लोग पंकज का चेहरा हैरानी से देखने लगे।
पुलिस को रिमांड मिलने तक कुछ लोगों में पंकज के खिलाफ रोष की स्थिति इतनी बढ़ गई कि अगर पंकज का सुरक्षा घेरा थोड़ा भी कमजोर होता तो लोग उसे पीट भी सकते थे। रिमांड मिलने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में पंकज को लेकर तेजी से निकल गई और अदालत के पिछले गेट से ही लेकर लौटी।