फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panipat businessman kidnapped in faridabad surajkund woman ask for ransom of fifty lakh know police freed man but accused ran away full detail

पानीपत के व्यापारी को बंधक बनाकर युवती ने मांगी 50 लाख की फिरौती

Tue, 28 Jul 2020 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Panipat businessman kidnapped in faridabad surajkund woman ask for ransom of fifty lakh know police freed man but accused ran away full detail
फरीदाबाद सेक्टर 45 रेल विहार सोसायटी, जहां बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर पैसों की मांग की - फोटो : अमर उजाला

पानीपत के एक कपड़ा व्यापारी को सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में बुलाकर बंधक बना लिया। इसके बाद हथियार व हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई करने के बाद 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। इस मामले की मास्टरमाइंड वंदना नाम की एक युवती है, जिसने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई सूरजकुंड पुलिस ने सोसायटी के फ्लैट में दबिश देकर व्यापारी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
दो साल पहले युवती से खरीदी थी टी-शर्ट
पीड़ित व्यापारी सुनील बरेजा पुत्र कृष्णलाल बरेजा निवासी 122 सुखदेव नगर पानीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी अमर भवन चौक पानीपत में कपड़े की दुकान है। उसने करीब दो साल पहले अपने यहां काम करने वाले एक कर्मचारी के सुझाव पर वंदना नाम की युवती से टी-शर्ट खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती व्यापारी से दोस्ती करना चाहती थी, जिसे व्यापारी ने नकार दिया था। करीब दो साल बाद युवती ने अपने नए नंबर से व्यापारी को मई के अंतिम सप्ताह में मैसेज भेजकर बातचीत करनी शुरू कर दी। इसके बाद लॉकडाउन में काम मंदा होने का हवाला देकर कुछ पैसों से मदद करने की मांग करने लगी।

पुलिस के आते ही फरार हुए आरोपी

बार-बार फोन कर युवती ने व्यापारी को फरीदाबाद के सेक्टर-45 स्थित रेल विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बुला लिया। जहां पहले से मौजूद युवती वंदना के साथी अरूण, राजबीर व अन्य ने व्यापारी के साथ मारपीट कर पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया व 50 लाख रुपये की मांग कर दी।

व्यापारी ने पैसे मंगाने के बहाने अपार्टमेंट के बाहर कार में बैठे अपने दोस्त गोहाना निवासी मनोज को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी दो कार में सवार होकर फरार हो गए। व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed