फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   panchsheel society house help falls from 15th floor relatives allege murder later in evening both sides compromise

पंचशील सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 15 Oct 2020 10:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
panchsheel society house help falls from 15th floor relatives allege murder later in evening both sides compromise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक स्थित पंचशील वेलिंगटन सोसायटी में संदिग्ध हालात में 15वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायक दीवान सिंह बिष्ट (25) निवासी अलमोड़ा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


फ्लैट मालिक का कहना है कि दीवान ने आत्महत्या की, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि, देरशाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसएचओ विजयनगर महावीर चौहान ने बताया कि पंचशील वेलिंगटन सोसायटी के टावर-4 में 15वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1501 में मीडियाकर्मी शशि भूषण मिश्रा रहते हैं।
विज्ञापन


जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड के गांव सैनार निवासी दीवान सिंह उनके यहां घरेलू सहायक की नौकरी करता था। मंगलवार देर रात दीवान सिंह 15वीं मंजिल से नीचे गिर गया। सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जांच के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ के मुताबिक किसी बात पर दीवान ने बालकनी से छलांग लगा दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए जीवान सिंह की 15वीं मंजिल से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसएचओ का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। परिजन शव लेकर अल्मोड़ा चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed