{"_id":"57e680c44f1c1b3076a83180","slug":"panchayat-polls-today-32-elected-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज, 32 को निर्विरोध चुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज, 32 को निर्विरोध चुना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात में पंचायत पद के खाली पदों पर रविवार को चुनाव होगा। जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। तावडू़ खंड की 23 ग्राम पंचायतों में खाली 47 पंच पदों में से मात्र एक वार्ड पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
जबकि 32 पदों पर निर्विरोध पंच चुने गए हैं। बाकी 14 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया है। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 3 पर निर्विरोध चुनाव किया गया है। यह जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनमोहन ने दी।
विज्ञापन
बीडीपीओ ने बताया की 23 ग्राम पंचायतों में होने वाले पंच पद के चुनाव में 32 पदों पर निर्विरोध पंच चुने गए हैं। 14 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं आया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भंगोह के एक मात्र वार्ड नंबर 8 पर पंच पद के लिए वीरवार को चुनाव होगा। जहां पर 5 सदस्यों की पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया की चुनाव ईवीएम मशीन से होगा।
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और मतदान खत्म होने के बाद वहीं पर वोटिंग की गिनती कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया की ब्लाक समिति के वार्ड नंबर तीन के होने वाले चुनाव के लिए विक्की को निर्विरोध चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि गत 24 जनवरी को खंड में 54 पंचायतों का चुनाव हुआ था। उस समय 23 पंचायतों के 47 पंच पदों पर शिक्षा योग्यता की कमी के चलते चुनाव नहीं हो पाया था। निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त पदों के लिए आज रविवार को उप चुनाव कराया जा रहा है।