{"_id":"dc3e0aa0e998b32812d95841b7e87714","slug":"panchayat-elections-in-enrollment-verification-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के नामांकन में वेरिफिकेशन में मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के नामांकन में वेरिफिकेशन में मिली राहत
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव लड़ने वालों के लिए राहतभरी खबर है। उन्हें नामांकन के लिए पुलिस वेरीफिकेशन कराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पंच-सरपंचों को खुद इस बात को लिखकर देना होगा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला है या नहीं जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के उम्मीदवारों को शपथ पत्र देना होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि सुनने में आ रहा है कि चुनाव लड़ने वाले लोग बगैर किसी सूचना के पुलिस वेरीफिकेशन करा रहे हैं। इसके चलते उनसे पुलिस 200 रुपये फीस के तौर पर वसूल रही है।
विज्ञापन
जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन फार्म-4 प्रशासन की ओर से नि:शुल्क दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नामांकन के समय बैंकों से ऋणों की अदायगी, बिजली बिल की एनओसी देना होगा। उम्मीदवार के आपराधिक मामलों की जानकारी खुद देनी होगी।