फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panchayat elections being taken to consuming alcohol seized millions

चुनाव में खपाने को लाई जा रही करोड़ों की शराब पकड़ी

Thu, 03 Dec 2015 08:06 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections being taken to consuming alcohol seized millions

890 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब से भरे कैंटर को पुलिस ने यूपी गेट से पकड़ा है। चंडीगढ़ से शराब लेकर आ रहे कैंटर चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


शराब ग्राम पंचायत चुनाव में खपाने के लिए बिजनौर ले जाई जा रही थी, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात एसआई अंजनी कुमार यूपी गेट पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया तो चालक ने भागने की कोशिश की। चालक और हेल्पर को दबोच लिया गया। जांच में ट्रक में 890 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली।
विज्ञापन


चालक रविंद्र कुमार निवासी कासगंज और मदनलाल निवासी करनाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब चंडीगढ़ की फैक्ट्री से अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी बोतलों से बदबू आने पर हुआ शक
पुलिस के अनुसार जब उन्होंने कैंटर को रोका तो उससे शराब की बदबू आ रही थी। इससे उन्हें शक हुआ। चालक लगातार फोन पर कुछ लोगों से रास्ता पूछ रहा था।

चालक ने बताया कि उसे पता नहीं था कि कैंटर में शराब की बोतलें हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि चालक और हेल्पर को एक चक्कर के लिए 10 हजार रुपये मिलते थे।

वहीं, मोदीनगर केरकादराबाद चैक पोस्ट के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कंटनेर को पकड़कर 30 लाख की अवैध शराब बरामद की है।


बरामद शराब ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर अरुणांचल प्रदेश से तस्करी कर मुजफ्फरनगर और मेरठ ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर कादराबाद चैक पोस्ट के पास पुलिस ने गाजियाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर को रोककर तलाशी ली। इसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां भरी थी।

शराब तस्कर चमन और शीलू निवासी मुरथल सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक कंटेनर से 393 पेटी अवैध शराब बरामद की हुई है।

बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने दावा किया है कि जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर गाजियाबाद जिले में सबसे अधिक अवैध शराब मोदीनगर पुलिस ने पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed