फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pahalgam Attack: CTI said- will stop all types of trade with Pakistan

Terror Attack : CTI ने कहा- पाकिस्तान से सभी व्यापार बंद करेंगे, 100 से ज्यादा बाजारों में चलेगा पोस्टर अभियान

Sun, 27 Apr 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 06:19 AM IST
सार

व्यापारियों और उद्यमियों में भी इसे लेकर आक्रोश है। इस वर्ग ने तो ऐलान किया है कि पाकिस्तान के साथ पूरे तरीके से व्यापार बंद होना चाहिए।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: CTI said- will stop all types of trade with Pakistan
आतंक के खिलाफ.... file

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में रोष का माहौल है। व्यापारियों और उद्यमियों में भी इसे लेकर आक्रोश है। इस वर्ग ने तो ऐलान किया है कि पाकिस्तान के साथ पूरे तरीके से व्यापार बंद होना चाहिए। इसे लेकर दिल्ली के 100 बाजारों में पोस्टर अभियान चलाने की रणनीति तैयार की है। इसकी शुरुआत कश्मीरी गेट मार्केट से की गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) समेत अन्य देशी व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ दें।

विज्ञापन


एशिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल व मोटर पार्ट्स पाकिस्तान समेत एशिया के सभी बाजारों में जाते हैं। लिहाजा व्यापारियों ने इस व्यापार को रोकने की अपील सभी दुकानों से की है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली के सभी 700 व्यापारी संगठनों और 56 औद्योगिक क्षेत्रों की एसोसिएशनों से अपील की गई है कि पाकिस्तान से व्यापार पूरी तरह बंद किया जाए और पाकिस्तान से किसी भी तरह का आयात-निर्यात नहीं किया जाए। 2024 में भारत-पाक के बीच 10 हजार करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ।
विज्ञापन


पाकिस्तान को भारत कॉटन, केमिकल, फूड प्रोडक्ट्स, सब्जियां, फल, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, कॉफी, चाय, मसाले, रंग, तिलहन, डेयरी उत्पाद, फार्मास्युटिकल, दवाइयां, कपड़ा और मोटर पार्ट्स भेजता है, जबकि पाकिस्तान से भारत में फल, नमक, ऊनी सामान, केमिकल, कपास और कपड़ा आता है। भारतीय व्यापारियों को दूसरे देशों का विकल्प खोजना होगा, साथ ही भारत में उत्पाद बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on Terrorism: आतंक पर प्रहार, लश्कर के शीर्ष कमांडर कुट्टे समेत पांच और आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाए

आर्थिक रूप से पाकिस्तान को कमजोर करने की आवश्यकता : पम्मा
फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि पूरे देश के व्यापारी एकजुट होकर प्रधानमंत्री को भरोसा दिला रहे हैं कि वह सरकार के साथ हैं।

सरकार किसी प्रकार के भी कोई कदम उठाना चाहती है तो वह सरकार का साथ देंगे। आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने के साथ आर्थिक रूप से भी पाकिस्तान को कमजोर करने की आवश्यकता है। पाकिस्तान से व्यापारिक संबंध तोड़ने पर भारतीय व्यवस्था पर खास असर नहीं पड़ेगा। लिहाजा व्यापारिक संबंध तोड़ लेने चाहिए। सदर के 40 हजार व्यापारियों से संपर्क साधकर यह अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed