फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Packers beat the driver of nasty.

अश्लील बातें करने पर पिटा एनआरआई का ड्राइवर

Fri, 05 Dec 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Fri, 05 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Packers beat the driver of nasty.

शिप्रा सनसिटी निवासी एनआरआई के ड्राइवर और उसके दोस्त पर महिला से फोन कर अश्लील बातें करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने ड्राइवर को बुलाया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

गाजियाबाद के भाटिया मोड़ निवासी राजू गौतम शिप्रा सनसिटी निवासी एनआरआई के यहां ड्राइवर है। सेवा नगर निवासी एक महिला के पति ने बताया कि कुछ दिन पहले राजू ने उनकी पत्नी की नौकरी लगवाने की बात कही थी।

इसके बाद उसने महिला का नंबर भी ले लिया। आरोप है कि इसके बाद से राजू और एक अन्य युवक महिला से फोन पर अश्लील बातें करने लगे। बृहस्पतिवार सुबह महिला का पति शिप्रा सनसिटी पहुंचा और राजू की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


राजू को पास हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। एसओ ने बताया कि राजू का कहना है कि एक अन्य युवक महिला को फोन कर रहा था, जिसके चक्कर में महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed