फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Owner arrested for Three deaths in factory fire at Jhilmil industrial area Delhi

दिल्ली: झिलमिल फैक्टरी में आग से तीन की मौत का मामला, दो मालिकों को किया गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 12:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 15 Jul 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Owner arrested for Three deaths in factory fire at Jhilmil industrial area Delhi
सांकेतिक तस्वीर

झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित फैक्टरी में आग से दो महिलाओं समेत तीन की मौत के मामले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर रविवार को दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों सगे भाइयों नईम और अदनान की लापरवाही सामने आ रही है। दूसरी ओर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। रविवार को फैक्टरी में काम करने वाले कुछ मजदूर वहां पहुंचे और जमकर हंगामा किया। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर सभी को वापस भेजा।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि शनिवार सुबह हादसे के बाद जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया था। फैक्टरी में कई जगह लापरवाही बरती गई थी। मालिक क्षमता से अधिक लोगों से छोटी जगह में काम करा रहा था। वहां कोई आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। शुरुआती जांच में फैक्टरी का लाइसेंस भी एक्सपायर मिला है। छानबीन के बाद पुलिस ने चौहान बांगर निवासी दो मालिकों सगे भाई नईम और अदनान को गिरफ्तार किया। बाकी मालिकों शानू और वसीम से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, रविवार को क्राइम टीम के अलावा पुलिस की कई टीमों में फैक्टरी का मुआयना किया। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस लापरवाही बरतने पर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है। शनिवार को फ्रेंड्स कॉलोनी गली नंबर-4 में प्लास्टिक के नल बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग में संगीता (40), मंजू (50) और शुएब (19) की मौत हो गई थी। हादसे के समय फैक्टरी में 150 से 200 लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके की एक और फैक्टरी में आग
नई दिल्ली। रविवार को इलाके की एक और फैक्टरी में आग लग गई। आपदा प्रबंधन, पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि आग दूसरी मंजिल के गोदाम में लगे एसी में शार्ट सर्किट से लगी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि फ्रेंड्स कॉलोनी की जीरो नंबर गली में एक फैक्टरी में आग लग गई है। फैक्टरी तार बनाने की है और दूसरी मंजिल पर गोदाम है।

राज पार्क के केमिकल गोदाम में आग
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में गली नंबर-8 में रविवार शाम केमिकल गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 50 गज के गोदाम में आग से लाखों रुपये का सामान, एक चैंपियन वाहन और दो स्कूटी जल गईं। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस गोदाम मालिक मनीष से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed