फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   overdose of vitamin d took life of 10 year old boy

मेडिकल साइंस का अनोखा केस, विटामिन डी के ओवरडोज ने ली बच्चे की जान

Sat, 30 Apr 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
overdose of vitamin d took life of 10 year old boy
व‌िटाम‌िन डी

कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती चाहे वो कितनी भी अच्छी क्यों न हो। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के एम्स में सामने आया है जहां एक 10 साल के बच्चे की मौत विटामिन डी के अधिक सेवन से हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बच्चे की खराब शारीरिक विकास को देखते हुए उसे डॉक्टर ने विटामिन डी की खुराक लिखी थी। डॉक्टरों का कहना है कि वो बच्चा रोज विटामिन डी के 6 लाख इंटरनेशनल यूनिट 21 दिन तक लेता रहा जो उसकी आवश्यकता से ‌30 गुना ज्यादा था।
विज्ञापन


विटामिन डी की इतनी अधिकता की वजह से उसके शरीर में विटामिन डी का जहर बन गया और उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि शुरूआत में उसकी स्थिति कुछ दवाएं देकर नियंत्रित की गई लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बाल चिकित्सा के आईसीयू में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

overdose of vitamin d took life of 10 year old boy
एम्स

डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में कैल्शियम का स्तर अधिक होने से उसके पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला इतना विचित्र है कि इंडियन जर्नल ऑफ पीडिएट्रिक्स(शिशु चिकित्सा) के हालिया संस्करण में भी इसे प्रकाशित किया गया है।

भारत के शहरों में लोगों में तेजी से विटामिन डी की कमी हो रही है जिसका कारण सूरज की पर्याप्त रोशनी न मिला पाना है और इसीलिए लोगों को विटामिन डी की खुराक लेने की सलाह दी जाती है।

‌ऐसे में यह मामला काफी उल्लेखनीय क्योंकि अगर आप विटामिन डी को जरूरत से ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो ये न सिर्फ हानिकारक बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed