फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Overcharging by taxis causing trouble for people

पड़तालः टैक्सियों का अधिक किराया बन रहा लोगों के लिए परेशानी का सबब

Sat, 30 May 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Overcharging by taxis causing trouble for people
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चौथे चरण में केंद्र सरकार द्वारा रियायतें मिलने की कड़ी में ट्रेनें भी शामिल है, जिसकी सहायता से दूरदराज के इलाकों में फंसे लोग अब अपने-अपने घरों की ओर पहुंच रहे हैं, हालांकि यह सफर रेलवे स्टेशन के बाहर निकलने के बाद और महंगा हो जाता है। वजह है टैक्सियों द्वारा मनमाना किराया वसूलना। बढ़े किराये की वजह से यात्रियों को कोरोना के प्रकोप के बीच दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर मौजूदा स्थिति की पड़ताल की। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दूरदराज के इलाकों से फंसे लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन स्टेशन के बाहर निकलते ही उन्हें टैक्सियों द्वारा मनमाना किराया का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


पटियाला जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालकों से पूछताछ कर रहे राजवीर ने बताया कि वह अपने 10 सदस्यों के दल के साथ यहां लखनऊ से पहुंचे हैं और आगे उन्हें पटियाला के मिलिट्री कैंप में जाना है, लेकिन टैक्सी वाले 14 हजार की मांग कर रहे हैं। आम दिनों में यही किराया 10 से 12 हजार लगता है, लेकिन राज्यों की बसें न चलने के कारण टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य यात्री रमेश यादव ने कहा कि रेलवे स्टेशन से मयूर विहार तक के लिए ऑटो चालक 300 रुपये तक की मांग कर रहे हैं, इस वजह से आर्थिक संकट और बढ़ रहा है। वहीं, टैक्सी चालकों का कहना है कि सरकार द्वारा टैक्सियों में सवारी की संख्या सीमित करने के बाद काम पर असर पड़ा है। ट्रेनों की संख्या भी सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed