फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Out of control car hits policeman in Delhi

Delhi Shocking Video: दिल्ली में बेकाबू कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हवा में उछलकर कई फीट दूर गिरा सिपाही

Fri, 27 Oct 2023 12:17 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

पुलिसकर्मी कनॉट प्लेस पर गाड़ियों को चेकिंग कर रहा था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Out of control car hits policeman in Delhi
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। कनॉट प्लेस एक तेज रफ्तार कार ने चेक्सपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार की टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी हवा में उछलता है। घटना 24 अक्तूबर की बताई जा रही है। इस हादसे वीडियो अब सामने आया है।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल पुलिसकर्मी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान रवि सिंह के रूप में की है। आरोपी की रामलखन (52) के तौर पर की गई है। आरोपी दिल्ली के मंडावली का रहने वाला है। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आए हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आई कार सिपाही रवि सिंह को टक्कर मारती हुई फरार होने लगती है। टक्कर लगते ही टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरता है। हादसे में उसे काफी चोटें आती हैं। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed