{"_id":"5e83dcb08ebc3e76943d674d","slug":"other-areas-also-infected-due-to-spitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः थूकने की वजह से और इलाके भी हुए संक्रमित, हरकत ने मचाई अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः थूकने की वजह से और इलाके भी हुए संक्रमित, हरकत ने मचाई अफरा-तफरी
Wed, 01 Apr 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
मरकज से जाते लोग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज के कोरोना संक्रमित लोगों ने आसपास के इलाके को भी संक्रमित कर दिया। संक्रमित लोगों को जब बसों से अस्पताल व आइसोलेशन वाली जगह ले जा रहा था तो वे बसों से नीचे थूक रहे थे। इसकी वजह से पुलिस व प्रशासन को बसों के शीशे बंद करने पड़े। इन लोगों को हिदायतें दी जा रही थीं कि बसों से न थूकें। उनकी इस हरकत से निजामुद्दीन व आसपास के इलाके में अफरा-तफरी है।
विज्ञापन
मरकज से निकालकर लोगों को मंगलवार सुबह बसों से ले जाया जा रहा था तो बसों के शीशे बंद किए जा रहे थे। तभी पहुंची एक महिला पत्रकार ने बसों के शीशे बंद करने का कारण पूछा तो एक अधिकारी ने बताया कि जमात के लोग बसों से नीचे थूककर इलाके को संक्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद खिड़कियों के शीशे बंद करवाए
पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज्यादातर बसों के शीशे बंद किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम तक मरकज से 400 से ज्यादा लोगों को निकाला गया था। मंगलवार दोपहर तक 1100 से ज्यादा लोगों को निकाला। सुबह से ही यहां से लोगों को ले जाने के लिए डीटीसी की काफी बसें लगा दी गई थीं। इस लोगों को अस्पताल व आइसोलेशन वाली जगह पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन