फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opposition and ruling MLA extracted from assembly

विपक्ष संग सत्तापक्ष के MLA भी निकाले गए विस से बाहर

Tue, 24 Nov 2015 09:05 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition and ruling MLA extracted from assembly

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने प्रश्नकाल की चर्चा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने और शोर शराबा करने के आरोप में विपक्ष और सत्तापक्ष के एक विधायक को सदन से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कृष्णा नगर से विधायक एसके बग्गा के एक स्टिंग टेप पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था जिसे अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भ्रष्टाचार नहीं चलेगा के नारे लगाए और सदन में मोबाइल पर रिकॉर्डिंग सुनाने की कोशिश की।

बाहर जाने को कहा तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया

Opposition and ruling MLA extracted from assembly

गुप्ता का कहना था कि उस टेप में विधायक की तरफ से दो लाख रुपये मांगने और उसमें मुख्यमंत्री की शामिल होने की बात है। जिस पर चर्चा होनी चाहिए थी।


विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के एक घंटे बाहर जाने को कहा तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। आम आदमी पार्टी के तिमारपुर से विधायक पंकज पुष्कर ने नौवीं कक्षा में 2.25 लाख बच्चों के फेल होने का मुद्दा प्रश्नकाल के पहले उठाना चाहा।

लेकिन अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया। लेकिन पंकज पुष्कर मांग करते रहे। इस पर उन्हें भी बाहर जाने का निर्णय सुनाया गया। पुष्कर के बाहर नहीं जाने पर मार्शल को बाहर निकालने के आदेश विस अध्यक्ष ने दिए। कार्यवाही करीब पंद्रह मिनट तक बाधित भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed