फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Operation Smile' disclosed, a child recited his experiences

आपबीती सुनाते ही पुलिस का पांव पकड़ रोया बच्चा

Sat, 09 Jan 2016 10:11 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
'Operation Smile' disclosed, a child recited his experiences

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ पार्ट-2 की मुहिम से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देशभर से बच्चों को यहां लाकर भीख मंगवाने वाला गिरोह यहां चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसका मुखिया 35 से 40 वर्ष की उम्र का भीम है जो बच्चों को डरा-धमकाकर उनसे भीख मंगवाता है। ‘ऑपरेशन स्माइल’की टीम के सदस्यों ने खोड़ा से एक बच्चे को बरामद किया जिसने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस अब भीम की तलाश में जुट गई है। वहीं, एक टीम को गुड़गांव बच्चे के पिता को खोजने के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन


मुहिम को गौतमबुद्धनगर में चला रही क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को एनआईबी पुलिस चौकी के पास खोड़ा कट पर भीख मांग रहे रमेश (10, परिवर्तित नाम) को बरामद किया। पुलिस टीम ने जब उससे पूछा कि वह भीख क्यों मांग रहा है और मां-बाप कहां हैं तो वह कांस्टेबल का घुटना पकड़ कर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

याद नहीं कि घर कहां है, लेकिन घर में उसकी मां है

'Operation Smile' disclosed, a child recited his experiences

पुलिसकर्मियों ने उसे पानी पिलाया और जिप्सी की सीट पर बैठाया। रमेश ने बताया कि उसे याद नहीं कि घर कहां है, लेकिन घर में उसकी मां है। पिता गुड़गांव में है। एक दिन वह घर से बाहर निकला और रास्ता भटक गया।


पुलिस ने जून 2015 में उसे आगाहपुर सड़क से बरामद किया और आगाहपुर स्थित शिशु बाल संस्कार शेल्टर होम में पहुंचा दिया। 2 जुलाई 2015 को वह घर जाने के लिए बाहर निकल गया और खोड़ा कॉलोनी के पास पहुंच गया जहां उसे 35-40 वर्षीय व्यक्ति मिला।

उसने पहले उसे खाना खिलाया और परिवार से मिलाने का दिलासा दिया। वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोह का सरगना भीम था। दो दिन तक भीम ने उसे किसी गुप्त स्थान पर रखा और खुद के बारे में बताया।

कई बच्चे हैं कब्जे में, सिर्फ ब्रेड खाने को देता है

'Operation Smile' disclosed, a child recited his experiences

रमेश ने पुलिस को बताया कि भीम के कब्जे में कई बच्चे हैं। जान से मारने की धमकी देकर वह भीख मंगवाता है। सुबह से शाम तक उनकी निगरानी रखता है और नोएडा के कई स्थानों  से जमा की गई भीख की सारी रकम लेकर उसके बदले उन्हें रोटी, सब्जी, दाल-चावल या कभी-कभी सिर्फ ब्रेड खाने को देता है।


शाम होते ही उन्हें गाड़ी में बैठाकर एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया जाता है। ऑपरेशन स्माइल के नोडल ऑफिसर के मुताबिक बच्चे की आपबीती के बाद पता चला कि भीख मंगवाने वाले गिरोह का सरगना भीम बच्चों से भीख मंगवाता है।

उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम लगाई गई है। गिरफ्तारी के बाद अन्य बच्चों को भी चंगुल से छुड़ा लिया जाएगा। यह गंभीर मामला है, कई बच्चों का भविष्य खतरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed