फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open school in the bitter cold.

कड़कड़ाती ठंड में भी खुले स्कूल, ठिठुरत रहे बच्चे

Wed, 24 Dec 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 Dec 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
Open school in the bitter cold.

कड़ाके की सर्दी में बंद हुए स्कूल अब नए साल में ही खुलेंगे। हालांकि मंगलवार को डीएम के आदेशों की नाफरमानी करते हुए महानगर के ज्यादातर स्कूल खुले रहे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पड़ताल तक करना गंवारा नहीं समझा कि डीएम के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती की वजह से घोषित सरकारी अवकाश और कड़कड़ाती ठंड के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी रजाइयों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन


इसी के चलते चार डिग्री पारा होने के बावजूद बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हुए। डीडीपीएस, रायन इंटरनेशनल, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, शिलर इंस्टीट्यूट सहित लाइनपार में जेकेजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम स्कूल में छुट्टी की जानकारी न होने से बच्चे तो पहुंचे, लेकिन स्कूल समय से पहले छुट्टी घोषित कर दी गई। आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों को कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। डीएम विमल कुमार शर्मा ने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं।

12वीं तक के स्कूल रहेंगे 28 दिसंबर तक बंद
सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में 12वीं तक  अब 28 दिसंबर तक छुट्टियां रहेंगी, जबकि बेसिक  स्कूलों में 10 जनवरी तक पहले ही अवकाश घोषित किया गया है।

प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन को शीतलहर को देखते हुए 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थानों को 28 दिसंबर तक  बंद करने के आदेश दिए हैं। सोमवार देर शाम फैक्स से जिला प्रशासन को भेजे गए आदेश की जानकारी अधिकांश स्कूलों को नहीं मिलने की वजह से नौवीं से 12वीं तक कई स्कूल खुले।


अभी से विंटर वेकेशन
महानगर के कई निजी स्कूलों में 28 तो अधिकांश स्कूलों में 31 दिसंबर को विंटर वेकेशन शुरू होने थे। जिला प्रशासन के 28 दिसंबर तक छुट्टियों की घोषणा के बाद अधिकांश स्कूलों ने अभी से विंटर ब्रेक की घोषणा कर दी है।

डीडीपीएस की तीनों ब्रांच में विंटर ब्रेक  हो गया है। स्कूल अब पांच जनवरी को खुलेंगे। उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में विंटर ब्रेक होने के साथ अब स्कूल 12 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed