फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One who demanded extortion of Rs 50 lakh from Union Minister arrested

Delhi : मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला 'बाप' गिरफ्तार, रांची से दबोचा

Mon, 09 Dec 2024 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 01:58 AM IST
सार

आरोपी ने अपनी बेटी के दोस्त को फंसाने के लिए केंद्रीय मंत्री के मोबाइल पर रंगदारी का मैसेज भेजा था, मगर उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी और पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
One who demanded extortion of Rs 50 lakh from Union Minister arrested
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस ने नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री मंत्री संजय सेठ से रंगदारी मांगने वाले युवक मुजाउद्दीन अंसारी (46) को रांची के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बेटी के दोस्त को फंसाने के लिए केंद्रीय मंत्री के मोबाइल पर रंगदारी का मैसेज भेजा था, मगर उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी और पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे रांची पुलिस के सहयोग से दिल्ली लाया जा रहा है। आरोपी मुजाउद्दीन को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सरकारी फोन पर अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आए थे। इन मैसेज में उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। संजय सेठ का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को तकरीबन चार बजे के आसपास उनके मोबाइल पर ढेर सारे धमकी भरे मैसेज आए। आरोपियों ने उन्हें 50 लाख रुपये की रकम अदा करने की धमकी दी। केंद्रीय मंत्री ने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिला पुलिस से की। नई दिल्ली जिले के बाराखंभा थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी के पकड़ने के लिए बाराखंभा थानाध्यक्ष महावीर सिंह की देखरेख में विशेष टीम को गठन किया। इस टीम ने जांच के बाद मुजाउद्दीन अंसारी को रांची पुलिस के सहयोग से रविवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी का एक युवक दोस्त है। उसको बेटी के साथ युवक की दोस्ती पसंद नहीं थी। उसने बेटी को कई बार मना किया, मगर वह नहीं मानी। शुक्रवार को बेटी का दोस्त मोबाइल लेकर घर आ गया। आरोपी ने उसके मोबाइल से केंद्रीय मंत्री को 50 लाख की रंगदारी के लिए कई मैसेज कर दिए। आरोपी की मंशा ये थी कि युवक के फोन से वह रंगदारी का मैसेज डालेगा तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। मगर जांच के बाद मामला उलटा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में ये पता लगा
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज करने वाला नंबर झारखंड के रांची का है, जिससे यह मैसेज किए गए हैं। पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। संजय सेठ ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से बात की थी।


रांची से भाजपा सांसद है
संजय सेठ झारखंड की राजधानी रांची से ही बीजेपी के सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रांची से जीत का परचम लहराया था। वहीं मोदी सरकार में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed