फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One lakh smart street lights and 50,000 CCTV cameras will be installed.

Delhi NCR News: एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें और 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने कहा-लड़कियों पर पाबंदी लगाने के बजाय लड़कों की सोच बदलने की जरूरत
विज्ञापन

डीयू के दौलत राम कॉलेज में कौशल विकास केंद्र के उद्घाटन के दौरान की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सरकार एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें और 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम कर रही है। स्मार्ट लाइटों को कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे खराब लाइटों की पहचान कर उन्हें निर्धारित समय में ठीक कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बेटी को बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए केवल लड़कियों पर पाबंदियां लगाना समाधान नहीं है, बल्कि समाज की सोच बदलना जरूरी है। लड़कों और पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कॉलेज में नई सुविधाओं का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने दौलत राम कॉलेज में सेंटेनरी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि युवाओं को व्यावहारिक कौशल देकर आत्मनिर्भर बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कॉलेज से जुड़ी अपने दिनों की यादें साझा कीं
कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं रेखा गुप्ता ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि छात्रसंघ की महासचिव बनने के बाद उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कॉलेज के फैकल्टी रीडिंग रूम, सेमिनार रूम, रीसाइक्लिंग यूनिट और बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। साथ ही, ऑडिटोरियम के नवीनीकरण की जरूरत पर चर्चा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

छात्राओं के आत्मरक्षा प्रदर्शन की सराहना
मुख्यमंत्री ने छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मिस डीआरसी टैलेंट हंट’ की शुरुआत की। कार्यक्रम में महिला विकास समिति की छात्राओं ने आत्मरक्षा के तरीके प्रदर्शित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से लड़कियों में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, दौलत राम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सविता रॉय, कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता सहित शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed