{"_id":"5d1020418ebc3e6ca2319e38","slug":"one-in-10-thousand-people-suffers-from-haemophilia","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार में से एक व्यक्ति हीमोफीलिया से ग्रस्त, उचित कदम उठाने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार में से एक व्यक्ति हीमोफीलिया से ग्रस्त, उचित कदम उठाने का आग्रह
Mon, 24 Jun 2019 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में हीमोफीलिया की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। माकूल इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं। बावजूद, इस गंभीर रोग से पीड़ित महज 22 हजार रोगियों की ही पहचान हो सकी है।
विज्ञापन
हीमोफीलिया फेडरेशन इंडिया ने सरकार के सामने आठ सूत्रीय अपील जारी करते हुए हीमोफीलिया के मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है, ताकि मरीजों को नई जिंदगी मिल सके।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक, हीमोफीलिया के मरीजों को जोड़ों की दिव्यांगता के साथ जिंदगी गुजारनी पड़ती है। राजधानी में हीमोफीलिया केयर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस बीमारी से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेषज्ञों ने राय रखी।
विज्ञापन
विंग कमांडर (रिटायर्ड) एसएस रॉय चौधरी ने एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भारत में प्रत्येक 10 हजार लोगों में से एक व्यक्ति हीमोफीलिया से ग्रस्त है। देश में अब तक एक लाख 33 हजार से अधिक हीमोफीलिया के मरीज हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि महज कुछ हजार मरीजों की ही पहचान हो सकी है, जिनकी पहचान हुई भी है उन्हें हीमोफीलिया के लिए तय अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक इलाज और दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, हीमोफीलिया के मरीजों को मौजूदा व्यवस्था की वजह से ताउम्र परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इससे पीड़ित मरीज आजीवन इसका शिकार रहते हैं। इसे एंटी हीमोफीलिया फैक्टर्स या एएचएफ से संबंधित दवाइयों से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। विदेशों में विकसित किए जाने की वजह से दवाइयां महंगी हैं।
नतीजतन, दवाएं आमतौर पर सभी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं रहती। अब तक हीमोफीलिया फेडरेशन (इंडिया) ने हीमोफीलिया से ग्रस्त 22 हजार से अधिक बच्चों की पहचान की है।