फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one died by dengue

दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा, एक की मौत

Wed, 08 Oct 2014 04:07 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
one died by dengue

इस साल का पहला डेंगू का मामला पश्चिमी दिल्ली से सामने आया है। पश्चिम दिल्ली के चावला गांव के रहने वाले 48 साल के महेंद्र सिंह डेंगू से मरने वाला पहला शख्स है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 सिंतबर को महिंद्र को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और उसी दिन उसकी मौत हो गई। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की एक रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र के मेडिकल टेस्ट में पता चला है कि उसे डेंगू था।
विज्ञापन


नगर निगम ने कहा है कि वह पीड़ित के घर के आस पास मच्छरों के प्रजनन को कम करने के लिए घरों के आस पास दवाईयों का छिड़काव करेंगी और गंदी नालियां साफ की जाएंगी। जिससे डेंगू की वजह से किसी को जान गंवानी न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य से आए लोग इलाज करने

one died by dengue

तीनों नगर निगम के द्वारा चार अक्टूबर तक 120 बीमारियों में डेंगू के लक्षण की पहचान की गई हैं। आधिकारियों के अनुसार पिछले सप्ताह 22 मामलों में डेंगू का पता चला है और यह संख्या बढ़ भी सकती है।

डेंगू के सबसे ज्याद‌ा 48 मामले दक्षिण दिल्ली नगर निगम में आए हैं। इसके अलावा 21 मामले उत्‍तरी नगर निगम ‌और 19 मामले पूर्वी दिल्ली के हैं। नई दिल्ली निगम परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में डेंगू के सात मामले प्रकाश में आए हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य के 13 पीड़ित ‌दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराने आए हैं।

डेंगू मच्छर के सबसे ज्यादा 93000 ब्रीडिंग स्पॉट दक्षिण दिल्ली नगर निगम में देखने को मिले हैं। 6070 को 4700 को ब्रीदिंग  स्पॉट की लीगल नोटिस दी जा चुकी हैं। उत्‍तरी दिल्ली में 36000 में से 33000 की पहचान की जा चुकी है। वहीं दूसर‌ी ओर पूर्वी दिल्ली में 15,000 की पहचान की जा चुकी है।

पिछले साल के अचानक हुई चार लोगो की मौत के बाद 2,881 मामले सामने आऐ। 2012 में 166 केस आए थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं 2011 में 306 मामलों में तीन लोगों की मौत हुई थी और 2010 में 3758 मामलों में सात लोगो की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed