फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One day session of Delhi Legislative Assembly on Monday, discussion on GST and Corona possible

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आज, जीएसटी और कोरोना पर चर्चा संभव

Mon, 14 Sep 2020 05:13 AM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 14 Sep 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
One day session of Delhi Legislative Assembly on Monday, discussion on GST and Corona possible
दिल्ली विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय सत्र सोमवार 14 सितंबर को बुलाया गया है। इस सत्र में कोरोना पर चर्चा की जा सकती है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राज्य सरकार की इससे निपटने की रणनीति पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बयान दे सकते हैं। कोरोना काल में उद्योग-धंधों के बंद रहने से सरकार की आय पर खासा असर पड़ा है। 

विज्ञापन


वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र से इसके संदर्भ में लगातार मांग उठाई है। माना जा रहा है कि सरकार इस मुद्दे पर भी सदन में चर्चा कर सकती है। इसके पहले सदन की बैठक मार्च में दिल्ली सरकार के बजट प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई थी। इसमें सरकार ने राजधानी के लिए 65 हजार करोड़ रूपये का बजट रखा था।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सदन में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा। सदन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जैसे प्रमुख लोगों के बैठने की जगह नियत होगी। शेष विधायकों को एक-एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था रहेगी। सदन के अंदर प्रवेश से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। इसके लिए विधानसभा में प्रवेश से 48 घंटे पहले कोरोना टेस्ट कराया जा सकता है। इसके अलावा विधानसभा में भी विधायकों के लिए कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्टिंग को बनाया हथियार
रविवार को राजधानी में कोरोना के कारण 29 लोगों की मौत हुई है और 4235 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन कोरोना पीड़ितों की ज्यादा संख्या ज्यादा टेस्टिंग के कारण भी सामने आ रही है। दिल्ली ने एक दिन में 40 हजार टेस्ट करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन रविवार को इसने रिकॉर्ड 56656 टेस्ट किए हैं। दिल्ली ने प्रति दस लाख की आबादी पर रिकॉर्ड एक लाख 12 हजार 601 टेस्ट किए हैं। अब तक कुल 21 लाख 39 हजार 432 टेस्ट किए जा चुके हैं।


राजधानी में कोरोना का पॉजिटिव होने का रेट 7.48 फीसदी हो गया है। पिछले दस दिनों में मौतों का आंकड़ा 0.68 फीसदी रह गया है। सरकार इसे और कम करने का लक्ष्य रखकर आगे चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed