{"_id":"5cf2f476bdec2207362d2a25","slug":"one-arrested-with-heroin-of-1-75-crore-rupees-from-sultanpuri-area-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से 1.75 करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से 1.75 करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
Sun, 02 Jun 2019 03:26 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:26 AM IST
सार
-यूपी के शाहजहांपुर से हेरोइन लेकर दिल्ली आया था आरोपी, 460 ग्राम हेरोइन बरामद
-बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को दबोचा, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के बाहरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने 1.75 करोड़ की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पप्पू (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 460 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाहजहांपुर से दिल्ली में हेरोइन सप्लाई करने आया है। उसके किसी जानकार ने उसे हेरोइन उपलब्ध कराई थी। बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त सेजू पी-कुरुविल्ला ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि एक शख्स हेरोइन के साथ सुल्तानपुरी इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीमों ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान सुल्तानपुरी के जलेबी चौक के पास जाल बिछा दिया। आरोपी पप्पू वहां पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से 460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने सुल्तानपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि शाहजहांपुर में उसे किसने हेरोइन दी थी और वह यहां किन लोगों को सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन