फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On-the-spot registration for CUET-PG students for LLB admission at IPU

Delhi NCR News: आईपीयू में सीयूईटी पीजी छात्रों का एलएलबी दाखिले के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को 2,500 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में तीन वर्षीय एलएलबी में दाखिले के इच्छुक सीयूईटी पीजी छात्रों के लिए 22 अगस्त (आज) ऑन-द -स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सीयूईटी पीजी के वे अभ्यर्थी जो एलएलबी में दाखिला लेना चाहते हैं, वे तय कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग स्थल पर पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 2,500 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। फीस के लिए अभ्यर्थियों को कुलसचिव आईपीयू के नाम से देय डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय डिमांड ड्राफ्ट के साथ दाखिले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग की तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आईपीयू की आधिकारिक वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल नियमित रूप से देखते रहें। छात्रों को सीटों की जानकारी काउंसलिंग के समय दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed