फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the sixth anniversary of Nirbhaya Gang Repe CM Kejriwal pledges for womens protection

निर्भया गैंग रेप केस: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ली महिला सुरक्षा की प्रतिज्ञा

Mon, 17 Dec 2018 12:50 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 17 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
On the sixth anniversary of Nirbhaya Gang Repe CM Kejriwal pledges for womens protection
arvind kejriwal - फोटो : ट्विटर

निर्भया गैंग रेप की छठी बरसी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को निर्भयाकांड की पीड़िता को याद किया और महिलाओं की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि राजधानी में आज से छह साल पहले महिलाओं के प्रति बेहद जघन्य अपराध हुआ था।

विज्ञापन


निर्भया को अपने दिलों में जिंदा रखने का एक ही तरीका है कि महिलाओं की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली जाए। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 23 साल की नर्सिंग छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इनमें एक नाबालिग भी शामिल था।
विज्ञापन


इस युवती से न केवल दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके शरीर को भारी क्षति पहुंचाई गई थी। शरीर में आई चोटों के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूटा था और वह इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। इसके  बाद लोगों ने पीड़िता को निर्भया नाम से नई पहचान दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed