फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the road accident took the life of one year anniversary.

शादी की पहली सालगिरह पर सड़क हादसे ने ली जान

Fri, 12 Dec 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 12 Dec 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
On the road accident took the life of one year anniversary.

गुड़गांव के पुन्हना कस्बे के वार्ड 11 के छुट्टन लाल सैनी के बेटे जीतराम सैनी की पहली सालगिरह के दिन भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बुधवार रात पुन्हाना राजस्थान मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना को लेकर इलाके में मातम का सा माहौल है।

विज्ञापन


बताते हैं कि बुधवार को जीतराम सैनी अपनी मोटरसाइकिल से राजस्थान के कामा से पुन्हाना वापस आ रहा था। इस बीच  गांव गुरीरा गेतवाड़ी के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जुरहेड़ा गांव के पीएचसी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 10 दिसंबर को जीतराम सैनी की शादी की पहली सालगिरह थी। पहली सालगिरह पर वह अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए राजस्थान के कुम्हेर कस्बो के गांव झींजीपुर गया था।
विज्ञापन


शाम के समय अकेला मोटरसाइकिल पर वापस आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद से उसके परिवार और ससुराल वालों का हाल बुरा है। वहीं, दूसरी तरफ पुनहाना की रामलीला कमेटी में जीतराम का अहम योगदान रहा है। वह पिछले छह वर्षों से रामलीलाओं में सीता का किरदार निभा रहा था। रामलीला कमेटी के प्रधान कमल प्रकाश सैनी ने बताया कि जीतराम के बिना रामलीला भी अब अधूरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed